काजीरंगा (असम): असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि यह मिनी-बस ऊपरी असम के जोरहाट से गुवाहाटी की ओर जा रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 715 पर कोहोरा रेंज स्थित हाथीकुली टी स्टेट के पास रंगाजान में उस समय हुई, जब बस की ट्रक से टक्कर हो गई।हादसे में कितने लोगों की मौतगोलाघाट जिले के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

नई जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहले से ही नौ एम्बुलेंस तैनात हैं। यहां के डॉक्टरों ने 19 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट भेजा है।राहत-बचाव का काम जारीइससे पहले, गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान में जुटे लोगों की मदद के लिए सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि बस में सवार लोगों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है।कोहोरा मॉडल अस्पताल लाए गए घायल यात्रीअसम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक अतुल बोरा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल अधिकतर लोगों को जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।बहुत स्पीड से चल रही थी बसडेका ने कहा कि उद्यान के पास लागू गति प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए बस बहुत तेज गति से चल रही थी।

हमारा मानना है कि यह दुर्घटना तब हुई, जब मिनीबस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह कंटेनर ट्रक से जा टकराई।