कानपुर में महापौर कार्यालय का जूता प्रकरण अब पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में पहुंच गया है। वार्ड-54 के पार्षद कौशल मिश्रा के अपमान के विरोध में बुधवार को सभी पार्षद सीपी रघुबीर लाल से मिले। मामले के आरोपी शैलेंद्र सिंह भदौरिया पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच एसीपी स्वरूपनगर को दी गई है। बता दें कि केशवपुरम स्थित सिलिंडर चौराहा पर बने पृथ्वीराज चौहान स्मारक और गैस सिलिंडर मॉडल को 13 नवंबर को जेसीबी से हटा दिया गया था।
विरोध में केशवपुरम निवासी कुछ लोग महापौर से शिकायत करने नगर निगम पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पार्षद कौशल मिश्रा पर स्मारक हटवाने का आरोप लगाया था। मामला बढ़ने पर लोगों ने पार्षद को जूता दिखाया।