संस्कृत महाविद्यालय, खुदागंज के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा शास्त्रीनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे उनका बेटा शाश्वत खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन पहुंचे तो शाश्वत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पास में पिता की लाइसेंसी पिस्टल भी थी।
परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अवसाद में था युवक सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसका पता लगाया जा रहा है।
परिजन अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। युवक के अवसाद में होने की बात भी सामने आ रही है।