स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे पर एफसीआई गोदाम के पास ट्रक चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

लोगों ने कैंटर चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन केबिन के बुरी तरह दब जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, ग्राइंडर की मदद से कैंटर केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक की पहचान जनपद मथुरा के थाना भरतपुर गेट निवासी मनोहरपुरा लाइक पुत्र गुल मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक राजस्थान से सामान लोड करके बिहार जा रहा था। घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी सत्येंद्र राघव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।