नारीबारी-कोरांव मार्ग पर गोबरा गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित इंडिगो कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक राहुल द्विवेदी (28) पुत्र बलराम द्विवेदी निवासी पुरादत्तू, थाना खीरी, प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल अपनी पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गोबरा गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में राहुल की जान चली गई। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।