गांव बरेड़ा निवासी एक ग्रामीण की बेटी मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। आधी रात के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह कमरे में नहीं मिली। तलाश करने पर घर के आंगन में ही स्थित पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। इस दौरान परिजनों की ओर से एक युवक पर संदेह जताए जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।