बक्से और अलमारी का ताले टूटे हुए थे रात 12 बजे वह निमंत्रण खाकर वापस घर लौटे, तो देखा उनके घर के मुख्य गेट खुले हुए थे। वह अंदर गए, तो बक्से और अलमारी का ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। राम महेश चौबे ने बताया कि चोर बक्से में रखे बीस ग्राम सौना चौबीस कैरेट,12 ग्राम चांदी का सिक्का, तोड़िया चांदी की, चांदी का गिलास और पुत्र नीरज की अलमारी से दो चांदी की प्लेट, एक चांदी की कटोरी और सोने की जोधा अंगूठी ले गए।

मंदिर से चांदी से मुकुट भी चोरी रात में पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही मौके पर जाकर जानकारी की। वहीं, चोर ताले अपने साथ ले गए। इससे इस बात का अनुमान नहीं लगा सकते कि चोरों ने ताले तोड़े है या फिर अन्य किसी चाबी से खोले है। वहीं, मुख्य रोड पर चोरी होने से लोग भी दहशत में है। इसके साथ ही चोरों ने विद्यानगर में बने काली माता मंदिर से चांदी से मुकुट चोरी कर ले गए।

सुबह जब लोग पूजा करने गए, तब उनको चोरी की जानकारी हुई।