भारत और नेपाल के बीच सोमवार को एक नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ हुआ। अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोड़ने वाली इस ट्रेन का नाम सरयू कमला एक्सप्रेस है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने बताया कि यह रेल सेवा 28 नवंबर से यात्रियों के लिए शुरू होगी और अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे में तय की जा सकेगी।

यह सेवा सप्ताह में एक दिन उपलब्ध रहेगी। वहीं, अवध और मिथिला को करीब लाने वाली इस रेल सेवा को एक उपहार बताते हुए <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-adityanath data-vars-anchor-text=योगी आदित्यनाथ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों को ह्रदय से बधाई दी।कुल 17 कोच होंगेअयोध्या से जनकपुर के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस में 17 कोच एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) होंगे।

अयोध्या कैंट से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार शाम 5:50 बजे रवाना होगी और मंगलवार को दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। यह ट्रेन मानकपुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी और जयनगर से होकर गुजरेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1:10 बजे जनकपुर धाम से चलेगी और रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी।हफ्ते में कितने दिन चलेगीयह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी और 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे में तय करेगी।

यह ट्रेन 10 स्टेशनों से गुजरेगी। अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन से दोनों धार्मिक केंद्रों के बीच सीधा रेल संपर्क उपलब्ध हो जाएगा। 17-कोच लिंक-हॉफमैन-बुश (एलएचबी) रेक वाली इस ट्रेन में 1,158 यात्रियों की क्षमता होगी। इसमें आठ एसी कोच, सात स्लीपर कोच, एक सीटिंग कोच और एक पावर कोच होंगे।कुल इतनी बर्थ होंगीएसी कोच में दो एसी टू-टियर कोच होंगे।

इसमें प्रत्येक में 52 बर्थ होंगी। इसी तरह, इस ट्रेन में तीन एस थ्री-टियर कोच होंगे जिसमें प्रत्येक में 72 बर्थ होंगी और तीन एस थ्री टियर इकोनॉमी कोच होंगे जिसमें प्रत्येक में 80 बर्थ होंगी। वहीं सात स्लीपर कोचों में प्रत्येक में 80 बर्थ होंगी जबकि लगेज-कम-सीटिंग कोच में 38 सीटें होंगी।कहां-कहां होगा ठहरावअधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन का ठहराव जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकपुर और अयोध्या धाम होगा।

यह ट्रेन माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से जोड़ेगी और इससे रामायण से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के मजबूत होने की संभावना है।क्या बोले सीएम योगीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि इस ट्रेन के चलने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों में मजबूती आएगी।

इससे नेपाली श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए आ सकेंगे और भारतीय श्रद्धालु मां जानकी का आशीर्वाद लेने जा सकेंगे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने इस रेल सेवा को दो संस्कृतियों का पवित्र और पौराणिक संगम बताते हुए कहा कि इससे भारत और नेपाल के बीच शताब्दियों पुराने संबंध और मजबूत होंगे।अवध-मिथिला में परंपरागत संबंधअवध और मिथिला के बीच परंपरागत संबंध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में लोग जनकपुर को अपने रिश्तेदारों का घर मानते हैं, जबकि मिथिला में लोग भगवान राम को पाहुन (दामाद) मानते हैं।

उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण का जनकपुर में राजा दशरथ के पास आगमन और वहां से बारात निकलने का जश्न विवाह पंचमी और अन्य त्यौहारों के जरिए आज भी मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जनकपुर में राम जानकी विवाह मंडप में विवाह पंचमी के दौरान ये समारोह होते हैं, वहीं अयोध्या में मंगल गीत गाए जाते हैं।राम मंदिर आंदोलन को किया यादयोगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन में नेपाल के योगदान को यह कहते हुए याद किया कि पड़ोसी देश के संतों, युवाओं, महिलाओं और आम भक्तों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जनकपुर धाम से सैकड़ों भक्त उपहार और गहरी आस्था के साथ अयोध्या आए थे। दो देशों के बीच गहरे आध्यात्मिक संबंध को रेखांकित करते हुए आदित्यनाथ ने नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का संदर्भ दिया और कहा कि ये दोनों एक आध्यात्मिक सेतु से जुड़े हैं।उन्होंने <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/makar-sankranti data-vars-anchor-text=मकर संक्रांति data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>मकर संक्रांति पर नेपाल से गोरखनाथ मंदिर में भेजे जाने वाली खिचड़ी और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/chaitra-navratri data-vars-anchor-text=चैत्र नवरात्रि data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>चैत्र नवरात्रि के दौरान उत्तर प्रदेश में देवीपाटन शक्तिपीठ में नेपाल से श्रद्धालुओं के आगमन का भी जिक्र किया।

दोनों देशों की साझा बौद्ध विरासत का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ, जबकि उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के पिपरहवा, श्रावस्ती, सारनाथ और कुशीनगर में हुए। उन्होंने भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को 127 साल बाद जुलाई, 2025 में हांगकांग से भारत लाए जाने का भी जिक्र किया।