इस तरह खयामुद्दीन के संपर्क में आया था रिजवान जेल भेजा गया रिजवान अहमद ड्रग्स के धंधे में उतरने से पहले नकली सिगरेट बना कर पूर्वांचल में बेचता था। कोरोना काल में दुकानों की बंदी के दौरान उसने जमकर फायदा उठाया। नकली सिगरेट बनाकर पूर्वांचल में बेचने लगा। यहीं से वह पहले ड्रग तस्करों से जुड़ा इसके बाद बिहार के मोतिहारी निवासी खयामुद्दीन के संपर्क में आया।
करोड़ों का काला साम्राज्य खड़ा किया। खयामुद्दीन की तलाश में टीम मुंबई रवाना अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े खयामुद्दीन उर्फ खैय्याम मेफेड्रोन गिरोह का सरगना है। वह मुंबई के धारावी से गिरोह संचालित करता है। रिजवान अहमद ने पूछताछ में खैय्याम के बारे में अहम जानकारियां दी थीं। पुलिस की एक टीम शनिवार को मुंबई के लिए रवाना कर दी गई।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है। क्या था मामला फजलगंज पुलिस ने बीते मंगलवार की रात रिजवान अहमद को गोविंदपुरी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था। पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा था। 29 अक्तूबर को जालौन में पकड़ी गई मेफेड्रोन बनाने की फैक्टरी के बाद रिजवान और गिरोह के सरगना खैय्याम का नाम सामने आया था।