पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था शव इसके बाद से वहीं रह रहा था। सोमवार देर शाम नानी उसे बुलाने कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने और खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से झांककर देखा, तो हिमांशु का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। नानी की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बबिता बिलख पड़ी। कारण नहीं बता सके हैं परिजन उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर ही हिमांशु से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान बेटे ने सबकुछ ठीक बताया था। उसने कहा था कि वह एक-दो दिन में बनारस आ जाएगा। उसने किसी तरह की परेशानी का भी जिक्र नहीं किया था। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से आत्महत्या की सूचना मिली थी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं।