दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी और इससे पहले उन्होंने लाभार्थियों सेबात भी की।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने में बहुत बड़ी भूमिका हमारे शहरों की है। जहां दूर-दूर से लोग सपने लेकर आते हैं और बड़ी ईमानदारी से उन सपनों को पूरा करने में जिंदगी खपा देते हैं। इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार शहरों में रहने वाले हर परिवार को क्वालिटी ऑफ लाइफ देने में जुटी है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं तो दिल्ली वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ देना चाहता हूं। आप-दा सरकार को दिल्ली वालों से बड़ी दुश्मनी है। पूरे देश में आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन इस योजना को आप-दा वाले यहां (दिल्ली) लागू नहीं होने दे रहे। इसका नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी ‘आप-दा’ से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आप-दा में धकेल दिया। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, भर्तियों के नाम पर घोटाला… ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, लेकिन ये लोग आप-दा बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी ‘आप-दा’ से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आप-दा में धकेल दिया। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, भर्तियों के नाम पर घोटाला… ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, लेकिन ये लोग आप-दा बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं।

पीएम मोदी ने स्वाभिमान अपार्टमेंट योजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी देने के बाद कहा कि यह आपकी नई शुरुआत है। बोले, किराये की जगह अपना घर… यह शुरुआत ही तो है। यह आत्म सम्मान का घर है। यह नई आशाओं और नए सपनों का घर है। मैं सभी की खुशियों में आपके उत्सव का हिस्सा बनने ही मैं आज यहां आया हूं। आज जब यहां आया तो काफी पुरानी यादें ताजा होना बहुत स्वाभाविक है। आप में से शायद कुछ लोगों को पता होगा जब आपातकाल का समय था, देश इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ रहा था। उस समय मेरे जैसे बहुत साथी अंडरग्राउंड मूवमेंट का हिस्सा थे। उस समय आशोक विहार मेरे रहने का स्थान हुआ करता था।

मोदी ने कार्यक्रम के दौरान स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी सौंपी। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मंत्री तोखन साहू आदि नेता मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा यह पहला मौका नहीं है। 2022 में भी पीएम मोदी ने दिल्ली के कालका जी एक्सटेंशन में जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत लाभार्थियों को चाबियां सौंपी थीं। आज दो साल के अंतराल में एक बार और ऐतिहासिक पलों के साक्षी बन रहे हैं। आज कई परिवारों को बहुमंजिला इमारतों के फ्लैट्स की चाबियां मिलेंगी।। इन फ्लैट्स में लिफ्ट, बच्चों के लिए पार्क तथा सभी प्रकार की नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।