किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बीज मसाला योजना के तहत धनिया और मेथी की खेती पर किसानों को सब्सिडी देने का फैसला किया है। इसके तहत बिहार के किसानों को बड़े स्तर पर धनिया और मेथी की खेती कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें प्रति एकड़ 15 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, किसानों को धनिया और मेथी की उन्नत खेती की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे अधिक पैदावार के साथ अच्छा लाभ कमा सकें। संबंधित जानकारी उद्यानिकी विभाग ने एक्स ट्वीट के माध्यम से दी है।
एक जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले में किसान मसालों की खेती करते हैं। इसमें किसान धनिया की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। लेकिन अब सरकार इसके क्षेत्र का और भी विस्तार करना चाहती है। इसके लिए उद्यान विभाग की तरफ धनिया और मेथी जैसे मसालों की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। इससे किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ मसालों की खेती भी करेंगे। बता दें कि मसालों की खेती में किसानों काे काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार मसालों की खेती से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ जाता है, जिसके कारण बहुत से किसान मसाले की खेती करने से कतराते हैं। किसा
साल 2023-24 में भारत से दुनिया भर के 159 देशों को मसाले एवं मसाला उत्पादों का निर्यात किया गया। इनमें चीन, अमेरिका, बांग्लादेश, यूएई, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, यूनाइटेड किंगडम (यूके), और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय मसालों की मांग दुनियाभर के देशों में तेजी से बढ़ रही है। इसको देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा मसालों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को कई योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, ताकि वे मसाला उत्पादन के लिए प्रोत्साहित हो सके। इस कड़ी में बिहार सरकार द्वारा राज्य में बीज मसाला योजना लागू की है, जिसके तहत अब बिहार के किसान बड़े स्तर पर मसाले की खेती कर सकते हैं।
धनिया और मेथी की खेती पर अनुदान हेतु किसान भाई बीज मसाले योजना के तहत अब आप सब्सिडी पर मेथी और धनिया की खेती बड़े पैमाने पर कर सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा उन्हें प्रति एकड़ 15 हजार रुपए की सब्सिडी देय होगी। इच्छुक किसान खुद या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) से विभागीय वेबसाइट पर बीज मसाले की योजना (राज्य योजना) (2024-25) के लिए ऑनलाईन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
स्वयं आवेदन करने के लिए इच्छुक किसान सबसे पहले उद्यान निदेशालय, बिहार सरकार की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाएं।
यहां होम पेज पर योजना विकल्प में “सब्जी एवं मसाले से संबंधित योजना” ऑप्शन पर क्लिक करें।
नए पेज पर बीज मसाले की योजना (राज्य योजना) पर क्लिक करें।
संबंधित कुछ जानकारी दर्ज कर “सहमत” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और “आवेदन के लिए आगे बढ़े” विकल्प पर क्लिक करें।
योजना में आवेदन करने हेतु आवेदक के पास पहले से डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत किसान पंजीकरण संख्या का होना अनिवार्य है। नए किसान डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण कर डीबीटी पंजीकरण संख्या प्राप्त करते हैं।