पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी यहां क्लीन स्वीप करती नजर आ रही हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी सभी सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। राज्य की 6 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। तीन सीटों पर टीएमसी प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया जा चुका है देर रात जबकि तीन सीटों पर भी ममता की पार्टी बढ़त बनाकर जीती है।

मेदिनीपुर, मदारीहाट, सिताई, नैहाटी, हरोआ और तालडांगरा विधानसभा सीटें राज्य के दक्षिण क्षेत्र में आती हैं। इन सीटों को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बीजेपी को झटका मदारीहाट सीट पर लगा है। यह सीट राज्य के उत्तरी हिस्से में आती है और इस इलाके में बीजेपी को मजबूत माना जाता है। लेकिन इस बार ममता बनर्जी का जादू यहां भी चला। ममता बनर्जी ने बीजेपी के गढ़ में सेंधमारी करने में सफल रही हैं।

बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप की घटना के बाद पूरे प्रदेश में जमकर प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि उपचुनाव में टीएमसी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लेकिन उपचुनाव में टीएमसी ने यहां मजबूत उम्मीदवारों को उतरकर चुनाव बदल दिया।

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल उपचुनाव में क्लीन स्वीप किया है। टीएमसी ने अपनी पांच सीटें बरकरार रखीं और मदारीहाट सीट भाजपा से छीन ली है । इस जीत के साथ पश्चिम बंगाल में टीएमसी का राजनीतिक प्रभुत्व और मजबूत हो गया है। यहां तक ​​​​कि आरजी कर की जघन्य घटना पर चल रहे विरोध प्रदर्शन भी मतदाताओं को प्रभावित करने में विफल रहे।