27 से 30 दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन खरीदे और जमा कराए जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ कर्मचारियों को इस बार अपनी पृष्ठभूमि संबंधी शपथपत्र भी देना होगा। इसमें उन्हें अपनी शिक्षा से लेकर आपराधिक मामलों की भी जानकारी देनी होगी।
राज्य के 100 नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंधित निकायों में नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसी जानकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से प्रसारित किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंथन के बाद पहली सूची जारी कर दी है। तीसरे दिन भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर देर रात तक मंथन हुआ।
प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने तीन मेयर के प्रत्याशियों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। जोशी का कहना था कि दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।देहरादून नगर निगम कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पिछली बार यहां भाजपा के 60 वार्डों में कमल खिला था और 34 में कांग्रेस जीती थी। छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस हर हाल में यहां बहुमत चाहती है। इसलिए किसी प्रकार की चूक नहीं चाहती। वार्डों में तालमेल बैठाने के लिए सूची तैयार हो गई।
मिली जानकारी अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ, मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिग्गज कांग्रेसी नेता दिल्ली में होने की वजह से कांग्रेस की सूची में शामिल नामों को बाद में जारी किया जाएगा।