राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ के होटल शरणजीत में पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम 24 वर्षीय अरशद ने दी है। उसने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
थाना नाका क्षेत्र के होटल शरणजीत सभी लोग 30 दिंसबर को रुकने के लिए आए थे। वह सभी होटल के रूम नंबर 109 में रुके थे। 31 दिंसबर 2024 की रात में अरशद (उम्र 24 वर्ष) ने अपनी मां और चार बहनों रहमीन, अल्शिया, अक्शा और आलिया की हत्या कर दी। सभी के हाथ की नस कटी हुई है।
पुलिस का मानना है कि माना जा रहा है कि सभी की मौत खून बहने की वजह से हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। हत्या के लिए गर्दन घोंटने और हाथों की नस काटने की बारात भी हत्यारे ने बताई है।
डीसीपी लखनऊ रवीना त्यागी ने बताया- आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
आरोपी अरशद ने पहले अपनी मां और बहनों को कोई नशीला पदार्थ दिया. बेहोशी की हालत में उसने अपनी मां और बहनों की हाथ की नस काटकर हत्या कर दी। हालांकि अभी पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस अभी आरोपी अरशद से पूछताछ करने के अलावा बदर की तलाश कर रही है।