राजस्थान में सीकर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.25 लाख ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्र’ देश को समर्पित किये हैं। सरकार के स्थापित इन केंद्रों से देश के किसानों को कई सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का कहना है कि ये केंद्र एक जगह सभी सुविधाएं देने में सक्षम (वन स्टॉप) सेंटर होंगे जहां किसानों को कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी।

यह केंद्र खेती की सभी जरूरतों के लिए एक ही जगह सभी सुविधाएं देने में सक्षम,समाधान केंद्र के रूप में काम करेगा। इस केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं को नीचे बताए गए चार पॉइंट्स में समझ सकते हैं।

पीएम किसान समृद्धि केंद्रों पर किसान मिट्टी, बीज, खाद आदि का परीक्षण करा सकेंगे. किसान इन केंद्रों पर जांच करा सकेंगे कि बुवाई के लिए उनका बीज या उनके खेत की मिट्टी और खाद की गुणवत्ता कैसी है।

किसानों को इन केंद्रों पर छोटे और बड़े हर तरह के उपकरण मिलेंगे. ये उपकरण कृषि से जुड़े होंगे जिनकी मदद से खेती-बाड़ी की जा सकेगी। इससे किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी क्योंकि उन्हें कृषि उपकरणों के लिए
बहुत भाग-दौड़ करनी होती है।