अमृतसर इस विधानसभा सीट के लिए पंजाब में अनूठा प्रयोग किया जा रहा है| आओ वोट पाउण चलिए–अभियान के तहत युवा वोटरों को रिझ|ने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं|जाति और धर्म से दूर नयी सोच के स|थ वोट डालने के लिए नौजवानों से कहा जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर अपने मताधिकार का पहली बार इस्तेमाल करिए|विभिन्न संगठनों के द्वारा नौजवानों से कहां जा रहा है कि अगर आप पहली बार मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने विवेक से वोट डालेंगे तो आपको जिम और स्पा की एक महीने की सदस्यता मुफ्त दी जाएगी इसी तरह नव युवतियों से पेशकश है कि उन्हें फेशियल के लिए मुफ्त मदद की जाएगी| यही नहीं कई कोचिंग संगठनों ने नौजवानों से कहा है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्हें 100% छूट दी जाएगी|यही नहीं अमृतसर के 137 मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर 13 पिंक बूथ भी बनाए गए यहां कई संगठन मुफ्त जलपान की सुविधा मुहैया कराएंगे|

                                                                                                                                                                              By-डाउन टू अर्थ