कोलकाता – प्रतिकूल मौसम और कीटों के हमलों के चलते जून में भारत का चाय उत्पादन 9% घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम रह गया। जून 2024 में यह आंकड़ा 14.67 करोड़ किलोग्राम था।
उत्तर भारत में गिरावट सबसे अधिक
भारतीय चाय संघ (ITA) के अनुसार, पश्चिम बंगाल और असम सहित उत्तर भारत में उत्पादन 11.25 करोड़ किलो रहा, जो पिछले साल जून के 12.15 करोड़ किलो से कम है।
दक्षिण भारत भी प्रभावित
दक्षिण भारत में जून उत्पादन 2.09 करोड़ किलो रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2.52 करोड़ किलो था।
बागानों और छोटे उत्पादकों का योगदान घटा
•बड़े/संगठित बागान: 5.52 करोड़ किलो (पिछले साल 6.83 करोड़ किलो)
•छोटे उत्पादक: 6.82 करोड़ किलो (पिछले साल 7.83 करोड़ किलो)
किस्मवार उत्पादन
•CTC (क्रश, टियर, कर्ल): 11.78 करोड़ किलो
•ऑर्थोडॉक्स (परंपरागत): 1.38 करोड़ किलो
•ग्रीन टी: 18.4 लाख किलो