अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक मंदिर आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बनाया जा रहा है। इस परियोजना की देखरेख करने वाले एक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार को बताया कि यह मंदिर हीराबेन मोदी की याद में बनाया जा रहा है और यह एक बेटे की अपनी मां के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर, 2022 को हुआ था।कब हुआ मंदिर का भूमि पूजन?आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के येमिगनूर मंडल के गुडीकल्लू गांव में रविवार को 'माता श्री मंदिरम चैरिटेबल सोसाइटी' की देखरेख में आधा एकड़ जमीन पर 'भूमि पूजन' किया गया। अडोनी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पीवी पार्थसारथी इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में बीजेपी, जन सेना और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।मंदिर में किसकी-किसकी मूर्ति होगी स्थापितबीजेपी विधायक पार्थसारथी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां के लिए बनाया जा रहा यह मंदिर देश में अपनी तरह का पहला मंदिर है। उन्होंने कहा कि यह सभी माताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है, क्योंकि प्रधानमंत्री देश के प्रमुख हैं।
चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि यह मंदिर हीराबेन मोदी के सम्मान में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कई दानदाताओं से फंड इकट्ठा करके इस मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। हीराबेन के मंदिर के साथ-साथ, इस परिसर में भगवान शिव, दक्षिणामूर्ति, भगवान राम और भगवान गणेश के मंदिर भी होंगे।हीराबेन मोदी की मूर्ति की लागत कितनी?हीराबेन मोदी की संगमरमर की मूर्ति 3 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। दानदाताओं के उदार सहयोग से हम अगले कुछ महीनों में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लेंगे। उन्होंने आगे बताया कि धार्मिक ढांचों के अलावा, इस परिसर में एक अनाथालय और एक गौशाला बनाने की भी योजना है। हीराबेन मोदी का निधन 30 दिसंबर 2022 को हुआ था।