अमरावती : आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पैसे देकर वोट खरीदने वाले नेताओं को कड़ा संदेश देते हुए एक वोटर ने अनोखा काम किया। उसने वोटिंग के दौरान बैलेट बॉक्स में 500-500 के दो नोट के साथ एक चिट्ठी लिखकर डाल दिया। इस चिट्ठी में उसने लिखा कि वोट के लिए जो आपने पैसे दिए थे, कृपया उसे वापस ले लें। मेरा वोट बिकाऊ नहीं है।
जब काउंटिंग के दौरान मतगणना करने वाले कर्मचारियों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी कलेक्टर सुमित कुमार को दी। जिला चुनाव अधिकारी ने इसे चुनावी ईमानदारी बताते हुए सराहना की।जिला परिषद चुनाव के पड़े थे वोट5 नवंबर को आंध्र प्रदेश में मंडल परिषद और जिला परिषद चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। यह अभी क्लियर नहीं है कि चित्तूर की मतदाता पेटी में 500 के दो नोट और लेटर डालने वाला कौन था।
यह चिट्ठी के साथ एक हजार रुपये चित्तूर जिले के पालमनेर ग्रामीण मंडल के मुराम गांव में रखे गए बैलेट बॉक्स से निकले हैं। पालमनेर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में वोटों की गिनती के दौरान चुनाव अधिकारियों को बैलेट पेपर के बीच 500-500 रुपये के दो नोट और हाथ से लिखा एक संदेश मिला।रुपये देने वाले प्रत्याशी का लिखा नामयह चिट्ठी उस कैंडिडेट के लिए थी, जिसने वोट डालने के बदले वोटरों के बीच पैसे बांटे थे।
अनाम वोटर ने लिखा कि सर कृपया अपने दिए गए एक हजार रुपये वापस ले लें। अपने पैसे वापस लेना कोई शर्म की बात नहीं है। मैं पैसों के लिए अपना वोट नहीं बेचूंगा। धन्यवाद। अब इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। जिला चुनाव अधिकारी सुमित कुमार ने मतदाता के इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पालमनेर में चुनाव से जुड़े पैसे बांटने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। तब एक उम्मीदवार ने रुपये बांटने के आरोप लगाए थे।