लोकसभा में NDA की ताकत शिरोमणि अकाली दल के आने से बढ़ गई है। हालांकि, निचले सदन में पार्टी के पास एक ही सांसद है। बीते कुछ सालों में केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन को सहयोगी दलों की वापसी के लिहाज से बड़ा फायदा हुआ है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इन दलों के चलते एनडीए की ताकत 42 सांसदों से बढ़ गई है।

इनमें शिअद के अलावा शिवसेना, जनता दल यूनाइटेड और तेलुगु देशम पार्टी भी शामिल हैं।साल 2018 में टीडीपी, 2019 में तब अविभाजित शिवसेना, 2020 में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था। वहीं, नीतीश कुमार की जदयू का एनडीए में आना जाना चलता रहा और 2024 पार्टी वापस लौट आई। 2024 के चुनाव में शिअद को छोड़कर ये सभी दल NDA के साथ थे।

इनके अलावा भी असम गण परिषद, AIADMK जैसे दल हैं, जिन्होंने गठबंधन से अलग होने के बाद वापसी की है।2024 चुनाव में एनडीए में किसकी कितनी हिस्सेदारीबीते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ा दल बनकर उभरा था। हालांकि, 2014 और 2019 की तरह पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी। ऐसे में 16 सांसदों वाली टीडीपी, 12 सदस्यों वाली जदयू और शिवसेना समेत कई दलों की मदद से गठबंधन की सरकार बनी और आंकड़ा बहुमत के आंकड़े को पार कर गया था।2024 चुनाव में शिवसेना ने कुल 7 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इसके बाद जून 2026 में पार्टी को 6 और सांसदों का समर्थन मिला और आंकड़ा 13 पर पहुंच गया था। इनमें संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहब वाकचुरे, नागेश पाटिल और ओमप्रकाश राजे निम्बालकर का नाम शामिल है।शिवसेना की है अलग कहानीसाल 2019 में शिवसेना ने अलग होकर महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार कांग्रेस और अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मदद से सरकार बना ली थी।

इसके बाद अब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना में टूट हुई और गुट ने शिंदे को नेता बनाकर शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न तीर कमान पर दावा पेश कर दिया था।चुनाव आयोग ने भी नाम और चिह्न इस्तेमाल करने का अधिकार शिंदे गुट को दिया था। जबकि, उद्धव ठाकरे गुट को नाम मिला शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और चिह्न मशाल रहा।

हालांकि, शिवसेना यूबीटी अब भी विपक्ष में ही है और पार्टी के पास निचले सदन में कुल 3 सांसद है और इनकी अगुवाई अरविंद सावंत कर रहे हैं।जदयू लौट आईसंसद में मौजूदा जदयू सांसदों की संख्या 12 है। साल 2013 में जदयू पहली बार एनडीए से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल के साथ गई थी। इसके बाद नीतीश कुमार की पार्टी की 2017 में गठबंधन में वापसी हुई।

साल 2022 में जेडीयू ने NDA का फिर साथ छोड़ दिया था, लेकिन जनवरी 2024 में पार्टी दोबारा केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में वापस आ गई थी। खास बात है कि एक समय पर भाजपा ने ये तक कह दिया था कि जेडीयू के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हो गए हैं। हालांकि, लौटने के बाद नीतीश कुमार ने कह दिया था, 'अब वापस जाने का सवाल नहीं उठता है।'शिअद की वापसी2026 में भाजपा को पंजाब में शिअद का दोबारा साथ मिला और केंद्र में भी एक सांसद वाली पार्टी ने एनडीए का संख्या बल बढ़ा दिया था।

2020 में तीन कृषि कानूनों को लेकर हुए तनाव के बाद सबसे पुराने सहयोगी दल माने जाने वाले SAD ने NDA छोड़ने का ऐलान कर दिया था। साथ ही अप्रैल में हुए संविधान संशोधन बिल में भी एनडीए का साथ नहीं दिया था। अब मंगलवार को दोनों दल 6 सालों के बाद एक साथ आ गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, 'भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की राजग में वापसी हुई है।

हम दिल से उनका स्वागत करते हैं।' केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अकाली दल के साथ हमारे रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं; हमारा जुड़ाव वाजपेयी-आडवाणी के दौर से चला आ रहा है।' परिसीमन बिल हो सकता है पेशसरकार 15 दिसंबर से पहले संसद का शीतकालीन सत्र बुला सकती है। पीटीआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने का सुझाव दिया है।

एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 15 दिसंबर से पहले संसद का सत्र बुलाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति सत्र शुरू होने की तारीख और उसकी अवधि को अंतिम रूप देगी। दरअसल, सत्र के साथ सबसे ज्यादा चर्चाएं परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हैं। इसके लिए सरकार को दो तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।

एजेंसी के मुताबिक, NDA के पास 320 सदस्य हैं और दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए उसे विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी। मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि निचले सदन में 3 सीटें खाली हैं और कुल सदस्यों की संख्या 540 है और ऐसे में दो तिहाई बहुमत 361 पर पूरा होगा।