कॉकरोच जनता पार्टी ने हाल ही में गोवा में अभियान की शुरुआत की है। खास बात है कि इस तटीय राज्य में भी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच CJP के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चाएं दोबारा शुरू हो गईं हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं में शामिल आशुतोष रांका ने इसपर जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में केंद्र में सरकार है और यही वजह है कि पार्टी से सवाल पूछे जा रहे हैं।आशुतोष रांका से हाल ही में हस्तक्षेप पॉडकास्ट में चुनाव और राजनीति को लेकर सवाल पूछा गया था।
उन्होंने साफ कर दिया है कि सीजेपी का फिलहाल चुनाव लड़ने का कोई प्लान नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हमेशा आंदोलन वाले मोड में भी नहीं रहा जा सकता। सीजेपी ने SIR और भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।क्यों राजनीतिक दलों से बना रखी है दूरीरांका ने कहा, 'हमारे माइंड में हम लोग क्लियर हैं।
हम एक स्वतंत्र समूह हैं। हमारा अपना एक क्लियर एजेंडा है। अगर हमारा इलेक्शन कमीशन का मुद्दा एजेंडा है तो उसमें हमारी साफ मांगें हैं। आप अगर राजनीतिक दल के तौर पर उससे जुड़े हुए हैं और आप उसे लेकर कोई आंदोलन कर रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करते हैं। पर आप एक राजनीतिक दल हैं, तो आपके साथ 10 चीजें हैं। आपकी अपनी विचारधाराएं हैं।
हम पार्टी नहीं हैं और हम एक प्रेशर ग्रुप हैं।'उन्होंने कहा, 'तो हमारे लिए एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। कल को अगर किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गई और वो कुछ गलत करेगी, तो हम कांग्रेस से भी सवाल करने वाले हैं। अगर आज केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो सवाल कांग्रेस से भी होता। उसी समय अगर हमारे एजेंडा से वो लोग जुड़े हैं, तो हम एकजुटता से खड़े हैं, लेकिन एक दूरी बनाना बहुत जरूरी है।
क्योंकि हम असल में एक न्यूट्रल संगठन हैं।'भाजपा से ही क्यों कर रहे हैं सवालआशुतोष रांका ने बताया, 'हमारे लिए कोई अलग नहीं है आज की तारीख में। हमारे लिए आज भाजपा से सवाल इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि उनकी केंद्र में सरकार है। उनकी 21 राज्यों में सरकार है। कल को अगर कांग्रेस के साथ ऐसा होगा या आम आदमी पार्टी के साथ ऐसा होगा तो हमारा मूड यही रहने वाला है।
तो हम क्यों किसी से खुद को जोड़ें।' INDIA अलायंस का होने से इनकाररांका ने कहा, 'हम INDIA अलायंस का हिस्सा थोड़े ही हैं। हम चुनाव थोड़ी लड़ रहे हैं। हम लोकसभा में सीट शेयरिंग पर बात थोड़ी कर रहे हैं। हम एक मुद्दे पर काम कर रहे हैं।' इस दौरान जब <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/loksabha-election data-vars-anchor-text=लोकसभा चुनाव data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>लोकसभा चुनाव में उतरने की संभावनाओं से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'इतना नहीं सोचते हम लोग।
इतना सच में नहीं सोचते। अभी 6 महीने साल भर के होराइजन पे काम करते हैं। उससे ज्यादा हम सोचते नहीं हैं।' गोवा में अभियान शुरूरविवार को सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा है कि गोवा में पहली मीटिंग हुई है, जिसपर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस अभियान को क्या बोलती पब्लिक नाम दिया गया है। खबर है कि इसका नाम चिल्ला केतम गोवा रखा गया है।
इसके तहत पार्टी गोवा में लोगों से सीधे जुड़ने की तैयारी कर रही है।