महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर जारी बयानों के बीच शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने बुधवार (11 नवंबर 2026) को एक नया सियासी धमाका किया है। संजय राउत ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री रहीं सुनेत्रा पवार की अगुवाई वाली NCP के 20 से 22 विधायक किसी भी समय पार्टी छोड़ सकते हैं।राउत ने कहा कि शरद पवार से मिलने जा रहे NCP विधायक केवल औपचारिक शिष्टाचार भेंट नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसके पीछे गहरी राजनीतिक हलचल चल रही है।<a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/ajit-pawar data-vars-anchor-text=अजित पवार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अजित पवार के बाद विधायक 'गुलाम' बने: राउतसंजय राउत ने सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और NCP (सुनेत्रा पवार गुट) पर तीखे प्रहार किए, सुनेत्रा पवार की पार्टी के 20 से 22 विधायक कभी भी अलग हो सकते हैं।

अगर वे अपने मूल घर (शरद पवार नीत NCP) में लौटते हैं, तो इसे विलीनीकरण नहीं बल्कि घर वापसी कहा जाएगा। या फिर वे चुनाव से पहले किसी अन्य दल का दामन थाम सकते हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/devendra-fadnavis-oath-ceremony data-vars-anchor-text=देवेंद्र फडणवीस data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भाजपा की सलाह के बिना NCP का विलय नहीं हो सकता', पलटवार करते हुए राउत ने कहा कि फडणवीस का यह नियम शरद पवार की पार्टी पर लागू नहीं होता।गोकुल डेयरी चुनाव पर भड़के संजय राउतकोल्हापुर की प्रसिद्ध गोकुल डेयरी के अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजों पर भी संजय राउत ने महायुति सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।राउत ने कहा कि पिछले महीने कांग्रेस MLC सतेज पाटील के पैनल ने गोकुल डेयरी चुनाव में बहुमत हासिल किया था, लेकिन महायुति सरकार ने वोटिंग अधिकार वाले 4 अतिरिक्त सरकारी डायरेक्टर्स को नामित करके जीत छीन ली।मुख्यमंत्री फडणवीस के 'व्यक्तिगत नहीं, गोकुल डेयरी के समर्थन' वाले बयान पर तंज कसते हुए राउत ने कहा, अगर फडणवीस किसी व्यक्ति का समर्थन नहीं कर रहे थे, तो उन्हें 4 सरकारी डायरेक्टर नियुक्त करने का कानून लाने की क्या जरूरत पड़ी?संजय राउत ने महायुति नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीति में हमेशा एक जैसे दिन नहीं रहते और जनता आने वाले समय में इस हेरफेर का जवाब देगी।