देश की सीमाओं की रक्षा करने और सुरक्षा बलों में सब-इंस्पेक्टर के रूप में अपना करियर संवारने की इच्छा रखने वाले जवानों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के अंतर्गत सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के 1,167 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के जरिए BSF, CRPF, SSB और ITBP जैसे प्रमुख सुरक्षा बलों में सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी BSF के आधिकारिक पोर्टल bsf.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।संगठन और पद अनुसार रिक्तियों का ब्योराइस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग सुरक्षा बलों में कुल 1,167 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।सब-इंस्पेक्टर (GD) - CRPF: 377 पदसब-इंस्पेक्टर (GD) - ITBP: 430 पदसब-इंस्पेक्टर (GD) - BSF: 235 पदसब-इंस्पेक्टर (GD) - SSB: 125 पदयोग्यता और आयु सीमाशैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसके साथ ही सेवारत जवानों के लिए निर्धारित सेवा अवधि (बुनियादी प्रशिक्षण सहित 4 वर्ष की नियमित सेवा) और क्लीन सर्विस रिकॉर्ड होना अनिवार्य है।आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी।शारीरिक मानक (PST): सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और सीना 80/85 सेमी होना आवश्यक है।

महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेमी निर्धारित की गई है।वेतनमान और चयन प्रक्रियाचयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-6 (35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह) के तहत आकर्षक वेतन और नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते प्रदान किए जाएंगे।चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में पूरी होगी।प्रथम चरण: कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT मोड), जो कुल 200 अंकों की होगी।

इसमें प्रश्न हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।द्वितीय चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट।<a rel=nofollow href=https://d3t79nicn48uzj.cloudfront.net/bsf/custom/1794383748.pdf target=_blank class=backlink data-vars-page-type=story data-vars-link-type=Manual data-vars-anchor-text=नोटिफिकेशन पढ़ें>नोटिफिकेशन पढ़ें5 आसान स्टेप्स में कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in या भर्ती पोर्टल पर जाएं।2.

होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं और सब-इंस्पेक्टर (GD) 2026 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।3. अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।4. आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पर्सनल डिटेल्स ध्यान से भरें।5. अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर तथा जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।