गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि अब उनकी पार्टी कहीं जाने वाली नहीं है बल्कि गोवा में ही रहकर प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगी और सरकार से सवाल पूछेगी। दीपके ने कहा कि वह गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी करेंगे।
हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने की बात से इनकार कर दिया।धारा 39 A को हटवाना प्राथमिकताअभिजीत दीपके ने कहा कि वह चुनाव लड़ने नहीं लेकिन युवाओं का साथ देने आए हैं। दीपके ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि धारा 39 ए को खत्म किया जाए। स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से धारा 39ए बीजेपी की दुखती रग जैसी हो गई है और सीजेपी ने सीधे इसी मुद्दे को आगे किया है।
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि गोवा में वे लंबे समय के लिए आए हैं। हमें भारत बचाना है औऱ भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि एक 75 साल के महामानव इस देश का भविष्य नहीं हैं। बल्कि देश का भविष्य युवा हैं।क्या है धारा 39ए का मामलागोवा नगर एवं ग्रामीण नियोजन अधिनियम 1974 में ही 2024 में संशोधन करके धारा 39ए जोड़ी गई थी।
इसके तहत बोर्ड की मंजूरी के बाद किसी भी भूखंड का जोन बदला जा सकता है। इसके लिसए जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी और आपत्ति करने के लिए उन्हें केवल 30 दिन का समय दिया जाएगा। यहां के स्थानीय लोग इस धारा को हटाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा ओद्योगपतियों और रसूखदारों का पक्ष मजबूत होगा।रांका ने कहा, देश के एक आंदोलन ने सबको इकट्ठा कर दिया।
लोगों कि हम लोग <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/diwali data-vars-anchor-text=दिवाली data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>दिवाली के मौके पर अपने परिवारों के साथ थे। ने एक व्यक्ति के इस्तीफे के लिए एक प्लैटफॉर्म पर आकर एक आंदोलन किया। सीजेपी अब गोवा में लंबे समये लिए आई है।
अब यहां लंबा खेल चलेगा। कॉकरोच कभी नहीं मरेंगे। उन्होंने बताया कि सीजेपी के सदस्य छोटे ब्रेक पर थे और इसीलिए वे कुछ समय के लिए शांत थे।अभिजीत दीपके ने कहा कि अब सीजेपी उनकी पहचान और जमीन के लिए लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीजेपी के घोषणापत्र में 39 के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि धारा 39ए से कृषि योग्य और वन की जमीनों को भी निर्माण या फिर शहरी विकास के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
दीपके ने कहा कि गोवा की संस्कृति को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।