पणजी: आम आदमी पार्टी ने गोवा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस गठबंधन की घोषणा की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी के मौके पर यह एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के गठबंधन का नाम 'गोवा फर्स्ट' होगा।

केजरीवाल ने कहा कि गोवा में इस गठबंधन की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि पिछले कई वर्षों से लोगों के सामने सीमित राजनीतिक विकल्प रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोवा के मतदाता कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस को सत्ता में चुनते रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने एक नया विकल्प होगा।बीजेपी-कांग्रेस पर बोला हमलाकेजरीवाल ने आरोप लगाया कि गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन चल रहा है।

2017 में लोगों ने बीजेपी से परेशान होकर कांग्रेस को वोट दिया था। लेकिन कांग्रेस ने अपने एमएलए वहां भेजकर बीजेपी की सरकार बना दी। 2022 में लोगों ने फिर से बीजेपी के खिलाफ वोट किया। मगर कांग्रेस ने एक बार फिर से उनकी सरकार बनाने में मदद की। दो बार लोग धोखा खा चुके है। अब तीसरी बार लोग धोखा नहीं खाना चाहते और उन्हें एक नया विकल्प चाहिए।

गोवा के दुखी है। बीजेपी की सरकार के अंदर आधे से ज्यादा कांग्रेसी है। इस सरकार की कोई विचारधारा नहीं है। यह न बीजेपी सरकार है, न कांग्रेस की। यह केवल पैसे की सरकार है। इनके लिए पॉकेट फस्ट है। गोवा में आज माफिया राज कर रहे हैं।बीजेपी को पता है उसकी सरकार नहीं बनेगीकेजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों को पता है कि उनके सरकार नहीं आने वाली।

उन्हें पता उनकी बहुमत नहीं मिलने वाला। इसके बावजूत वो कॉन्फिडेंट है कि वो सरकार बना लेंगे। लेकिन अब लोगों के पास एक नया ऑप्शन आ गया। अब लोग कांग्रेस और बीजेपी को हराने के लिए वोट कर सकते हैं। इसलिए हमने गोवा फर्स्ट का निर्माण किया है। यह गठबंधन लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगा। वहीं पत्रकारों को सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि इस बार गोवा में हमारी सरकार बनेगी।