नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद करीब 16 साल से चला आ रहा मेट्रो का सपना साकार होने जा रहा है। यह एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा। नोएडा के सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 किसान चौक तक यह मेट्रो चलेगी।

8.4 किलोमीटर लंबा यह पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा। इस हिस्से में पांच मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।केंद्र में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी इस मेट्रो लाइन को पहले ही मिल चुकी थी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल जाने के बाद अब इस रूट के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा और मेट्रो का निर्माण प्रारम्भ होगा।

इसे चार साल में पूरा किया जाएगा। इस पर 2390 करोड़ रुपए खर्च होंगे।16 साल पहले देखा गया सपना अब होगा पूरानोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का सपना करीब 16 साल पहले देखा गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है। यह मेट्रो प्रोजेक्ट नोएडा सेक्टर 51 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 के बीच के हिस्से को कवर करेगा। यह एक्वा लाइन, मैजेंटा लाइन (जो आईजीएल एयरपोर्ट तक जाती है) और नई दिल्ली के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।8 लाख से अधिक लोगों को फायदाइस कॉरिडोर के चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में कुल 71.878 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा।

नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच प्रतिदिन आठ लाख से अधिक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है और इस रूट पर मेट्रो के बन जाने से आठ लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा और इस रूट पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। एनएमआरसी प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि निर्माण से संबंधित एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं। पीएमओ से स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मेट्रो सेक्टर-51से ग्रेना वेस्ट सेक्टर-4 तक जाएगी।कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड होगायह कॉरिडोर पूरी तरह से एलिवेटेड होगा। इसमें पांच मेट्रो स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 8.4 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) में स्टेशन होंगे। यह रूट पूरी तरह से आरआरटीएस से अलग होगा और नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ेगा।लोगों का आवागमन और सुगम होगाप्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/yogi-adityanath data-vars-anchor-text=योगी आदित्यनाथ data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस परियोजना से मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार होगा और शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का इलाका कुछ समय में तेजी से विकसित हो रहा है और सबसे अधिक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट इसी इलाके में है। यहां हजारों आवासीय परियोजनाएं तैयार हो चुकी हैं।नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी सौगातः शाहकेंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी सौगात मिली है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दी है। कॉरिडोर से बाजारों, दफ्तरों, आईटी केंद्रों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और आवासीय सोसायटियों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।प्रधानमंत्री अगले माह कर सकते हैं उद्घाटनग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बड़ा तोहफा है।

मंजूरी मिलने के बाद अब अधिकारियों ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। दावा है कि अगले सप्ताह तक परियोजना का टेंडर जारी कर दिया जाएगा। नए वर्ष में निर्माण शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। दिसंबर में एक्वा मेट्रो विस्तार और लिंक लाइन का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराया जा सकता है। एनएमआरसी प्रबंधक ने तैयारी शुरू कर दी है।

इस अवसर पर एक बड़ा कार्यक्रम एनएमआरसी आयोजित कर सकती है।