गुवाहाटी: असम के डिगारू में बुधवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जा रही थी।
नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है।सुबह-सुबह हुआ हादसाएनएफ रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि असम के कामरूप जिले में डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6.54 बजे कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।
एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम तीन यात्री घायल हुए हैं।