गुवाहाटी: असम पुलिस ने अवैध घुसपैठ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने धुबरी जिले में बिना वैध दस्तावेजों के भारत में दाखिल होने के आरोप में बांग्लादेश के 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी 36 लोग बांग्लादेश के राजशाही रीजन के चपाई नवाबगंज जिले के रहने वाले हैं। उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साफ कहा है कि राज्य घुसपैठियों के लिए कोई पनाहगाह नहीं है।
सभी अवैध प्रवासियों को उनके देश भेजा जाएगा।कहां से पकड़े गए 36 बांग्लादेशी?असम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अगले कुछ दिनों में जिले के रास्ते बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात करीब दो से ढाई बजे हमें पुख्ता सूचना मिली कि घुसपैठिये धुबरी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
हमें उनके आने के रास्ते की जानकारी नहीं थी।बांग्लादेश में कहां के रहने वाले हैं पकड़े गए लोगपुलिस ने बताया कि हमें आशंका थी कि वे नदी के रास्ते आ सकते हैं। इसके मद्देनजर हमारे जवानों को ब्रह्मपुत्र नदी के जोगमाया फेरी घाट पर तैनात किया गया। वहां से बांग्लादेश के 36 नागरिकों को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सभी 36 लोग बांग्लादेश के राजशाही रीजन के चपाई नवाबगंज जिले के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि इन नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है। मामले की जानकारी बाद में सामने आएगी।राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहींपुलिस कार्रवाई की तारीफ करते हुए असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी टीमें अवैध घुसपैठ के पूरे नेटवर्क की जड़ पर प्रहार कर रही हैं।
भारत-विरोधी इस कार्यप्रणाली को खत्म करने के लिए घुसपैठियों, दलालों और मदद करने वालों सभी को निशाना बनाया जा रहा है। इन जानकारियों के आधार पर धुबरी की ओर आने की कोशिश कर रहे 36 अवैध लोगों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ लिया गया। असम सीएम ने आगे जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।23 अवैध प्रवासियों को वापस भेजाहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य घुसपैठियों के लिए कोई पनाहगाह नहीं है और 23 और अवैध प्रवासियों को उनके देश भेज दिया गया है।
सरमा ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए सभी घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पिछली रात हमने जिन 23 अवैध प्रवासियों को बाहर भेजा। उनसे कहना चाहता हूं कि असम आपके लिए कोई पनाहगाह नहीं है। उन्होंने कहा कि असम के हितों की रक्षा करने और राज्य से हर घुसपैठिये को बाहर निकालने के लिए हम सख्त कार्रवाई करेंगे।
सीएम ने यह नहीं बताया कि घुसपैठियों को राज्य के किस जिले से वापस भेजा गया। (इनपुट एजेंसी)