सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर रविवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चार बार पलट गया। हादसे में चालक सहित 17 लोग घायल हो गए, जिनमें 15 महिलाएं शामिल हैं। इनको प्राथमिक इलाज के बाद सोहना से गुरुग्राम रेफर कर दिया गया, जबकि नशे में धुत एसयूवी चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।4 बार पलट गया ऑटोबताया जाता है कि सोहना के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसाइटी जाने के लिए एक ऑटो सोहना से चला था।
ऑटो में 15 महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। सभी सोसाइटी में काम करने जा रहे थे। चुंगी नंबर एक के पास जैसे ही यह ऑटो पहुंचा तो पीछे से तेजी से आ रही एक एसयूवी कार ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो एलिवेटेड रोड पर 4 बार पलट गया।15 महिलाओं समेत 17 लोग घायलहादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में ऑटो चालक और 15 महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए।
लोग ऑटो की ओर सवारियों को बचाने के लिए दौड़े। घायलों को सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईटीआई कॉलोनी निवासी 45 साल की महिला गायत्री की हालत नाजुक थी जिसे तुरंत गुरुग्राम के लिए रैफर किया गया। इसके बाद अन्य घायलों को भी गुरुग्राम भेज दिया गया।हादसे में घायलों की हुई पहचानहादसे में घायल सभी महिलाएं 30 साल से 54 साल के बीच की हैं।
इनकी पहचान लाखूवास निवासी गीता, रजनी, पूनम, बीना, सविता व बबीता, नूंह के गांव आटा निवासी ज्योति, आईटीआई कॉलोनी निवासी अनीता व खातूनी, लाखूवास निवासी राजेश, करंकी खेड़की निवासी मंजू, गयासो, पहाड़ कॉलोनी निवासी सविता आदि शामिल हैं। ऑटो चालक की पहचान गांव धुनैला निवासी रुकुमुद्दी के रूप में हुई है। इस ऑटो में गांव लाखूवास निवासी 24 वर्षीय बॉबी भी शामिल था।एसयूवी चालक नशे में धुत थाएसयूवी कार चालक की पहचान सोहना के बालूदा रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी जगरूप के रूप में हुई है।
वह घटना के वक्त नशे में धुत था। लोगों ने उसको मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। बीते 17 सितंबर को भी एक ऐसी ही घटना घटी थी। इसमें जीडी गोयंका यूनिवर्सिटी के समीप सवारियों से भरा ऑटो पलट गया था। हादसे में एक शिक्षिका, 14 छात्राएं और ऑटो चालक घायल हो गए थे।(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)