दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी में अमोनिया का स्तर अचानक बढ़ने से सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में उत्पादन प्रभावित हुआ। इससे खान मार्केट, लोधी एस्टेट, गोल्फ लिंक्स, जोर बाग, रवींद्र नगर, भारती नगर, राष्ट्रपति एस्टेट, पंडारा रोड, लोधी कॉलोनी, जनपथ और किदवई नगर सहित कई प्रमुख क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।

एनडीएमसी ने प्रभावित निवासियों को टैंकर के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी है।यमुना में अमोनिया बढ़ी, ये इलाके प्रभावितनई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को बताया कि यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र में उत्पादन कम करना पड़ा है।

इससे दिल्ली के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। इनमें खान मार्केट, लोधी एस्टेट, गोल्फ लिंक्स, जोर बाग, रवींद्र नगर, भारती नगर, लोधी रोड के कुछ हिस्सों, उच्च न्यायालय और राष्ट्रपति एस्टेट समेत कई इलाके शामिल हैं।इन इलाकों में भी सप्लाई प्रभावितइतना ही नहीं पंडारा रोड, पंडारा पार्क, लोधी कॉलोनी, बी.के.

दत्त कॉलोनी, अमृता शेरगिल मार्ग, जनपथ, किदवई नगर, लक्ष्मीबाई नगर, नई मोती बाग, काका नगर, सफदरजंग फ्लाईओवर, दिल्ली फ्लाइंग क्लब और भारती नगर के पास की जेजे बस्तियों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को सुबह कुछ घंटों के लिए यमुना में अमोनिया का स्तर एक पीपीएम से ऊपर चला गया था।अब सामान्य है हालातएनडीएमसी ने बताया कि यमुना के पानी में पलूशन का स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण संयंत्र में पानी का उत्पादन कम हो गया है, जिससे जलापूर्ति बाधित हुई है।

एनडीएमसी ने निवासियों को सलाह दी है कि वे पानी के टैंकर की सुविधा के लिए उनके कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क करें। इस बीच दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थितियां काबू में हैं और सभी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी सामान्य क्षमता से काम कर रहे हैं।हाल ही में दिखी थी झाग की मोटी परतबीते 2 नवंबर को भी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में सफेद जहरीले झाग की एक मोटी परत तैरती हुई देखी गई थी।

बीते 23 अक्टूबर को भी कालिंदी कुंज बैराज पर ऐसी ही घटना देखी गई थी। उस समय नदी का एक बड़ा हिस्सा झाग की मोटी परत से ढक गया था। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि वह 2022 से कालिंदी कुंज में सफाई का काम कर रहा है और पिछले साल की सफाई के दौरान बचे सामान को रखने के लिए दो कैंप भी लगाए थे।