मणिपुर में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) और काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM) ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं यानी HSLC की परीक्षाएं 10 फरवरी से 25 फरवरी 2027 तक होंगी। वहीं, कक्षा 12वीं यानी HSE की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी। गणित की परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विषयवार कार्यक्रम इस प्रकार है:
19 फरवरी को प्रथम भाषा के अंतर्गत मणिपुरी, बंगाली, मिजो, पैते, जोउ, हमार, तांगखुल, नेपाली, थादौ, कुकी, हिंदी, संस्कृत सहित अन्य भाषाओं की परीक्षा होगी। इनके विकल्प के रूप में एलिमेंट्री हिंदी, एडिशनल इंग्लिश और एलिमेंट्री मणिपुरी के पेपर भी निर्धारित हैं।
कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी को MIL या अल्टरनेटिव इंग्लिश के पेपर से शुरू होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 17 फरवरी और गणित की परीक्षा 8 मार्च को होगी। अंतिम पेपर 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। थ्योरी परीक्षा के लिए 70, 80 और 100 अंकों वाले विषयों में तीन घंटे का समय मिलेगा। वहीं, 40 अंकों वाले विषयों की परीक्षा दो घंटे की होगी। COSHEM Manipur HSE Class 12 Date Sheet 2027 - PDF
विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इसलिए विद्यार्थियों को दोनों बोर्ड की वेबसाइट पर आने वाले नए अपडेट देखते रहना चाहिए।