इंफाल: ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े है। मीराबाई चानू की इस सफलता देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर मीराबाई चानू की तारीफ की है।
लेकिन पीएम मोदी के इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए 14 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने देश की जनता से सवाल से पूछा है। आइए जानते है पूरा मामला क्या है।पीएम मोदी ने की थी ये पोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू की जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय!
प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए और गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की। लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल और कुल मिलाकर चौथा CWG मेडल जीतने वाली मीराबाई हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई! भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।14 साल की लिसिप्रिया कंगुजम ने पूछा सवालवहीं पीएम मोदी की इस पोस्ट को 14 साल की लिसिप्रिया कंगुजम अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया।
उन्होंने इसे रीपोस्ट करते हुए तीखे सवाल पूछे। उन्होंने लिखा कि जब भारत को मेडल की ज़रूरत थी, तो मणिपुर ने मेडल दिलाए। जब साढ़े तीन साल की हिंसा के बाद मणिपुर को शांति की ज़रूरत थी, तो पूरा भारत खामोश है।लिसिप्रिया कंगुजम ने सीएम विजय से की थी अपीलबता दें कि पिछले दिनों लिसिप्रिया कंगुजम का एक पोस्ट काफी वायरल हुआ था।
इसमें उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय से अपनी वीआईपी कुर्सी के पीछे रखे जाने वाले सफेद तौलिए को हटाने की अपील की थी। विजय ने बच्ची की इस एक्स पोस्ट पर विजय ने अपनी कुर्सी से सफेद तौलिया हटा दिया था। दरअसल बच्ची ने विजय से पूछा था कि क्या हम भारत में VIP कुर्सियों पर तौलिया रखने की इस 'तौलिया संस्कृति' को खत्म कर सकते हैं?
लोग पहले से ही जानते हैं कि भारत में मुख्यमंत्री VIP होते हैं। इस तौलिया संस्कृति का पालन मंत्री, नौकरशाह और यहां तक कि छोटे अधिकारी भी कर रहे हैं। सर, आप एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। आप इस बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं।