NDA Number on Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर केंद्र की <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी सरकार ने मास्टरस्ट्रोक चल दिया है। एक तरफ सरकार ने विपक्षी गठबंधन में फूट डाल दी है, तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के अहम सहयोगी शरद पवार और उनकी पार्टी को अपने पाले में कर लिया है।

दरअसल, शरद पवार की पार्टी NCP(SP) ने संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है। NCP के नेता जितेंद्र अव्हाड ने इसकी पुष्टि की है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, परिसीमन किया जाना है। सुप्रिया ताई और सांसदों ने यह फैसला लिया है कि हमारी पार्टी इसका समर्थन करेगी।एक दिन पहले ही गुरुवार (26 नवंबर) को सुप्रिया सुले ने कहा था कि अगर प्रस्तावित परिसीमन विधेयक राष्ट्रहित में होगा, तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी।

सुले ने कहा था कि अतीत में भी राष्ट्रहित से जुड़े अहम विधेयकों को पारित करने के लिए विपक्ष और सत्ता पक्ष ने हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा, विस्तृत विपक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाला 'इंडिया' गठबंधन इस बात पर विचार-विमर्श करेगा कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया देश, लोकतंत्र और इसके नागरिकों के लिए लाभकारी है या नहीं।

लेकिन एक दिन बाद ही पार्टी ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ही आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि NCP परिसीमन बिल का समर्थन करेगी।अब सरकार के पास कितने सांसदों का आंकड़ा?बता दें कि NCP(शरद पवार) के लोकसभा में आठ सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में सिर्फ एक सांसद हैं। लोकसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पारित कराने के लिए सरकार को कुल दो तिहाई सांसदों का साथ चाहिए।

यह जादुई आंकड़ा 543 सदस्यों वाली लोकसभा (जिसमें तीन स्थान रिक्त है) में 360 है। पीएम मोदी की अगुवाई वाले NDA के पास पहले से ही 320 सांसद हैं। शिरोमणि अकाली दल के NDA में शामिल होने के बाद यह आंकड़ा 321 हो गया है। ऐसे में शरद पवार की पार्टी के साथ आने से लोकसभा में उसका आंकड़ा 329 तक पहुंच गया है।DMK-YSRCP पर भी नजरसरकार को उम्मीद है कि तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी DMK जो कभी कांग्रेस के साथ थी, वह भी केंद्र सरकार का समर्थन कर सकती है।

हालांकि, पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने यह कहकर केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है कि परिसीमन पर उसका रुख नहीं बदला है। बावजूद इसके DMK पर संशय बरकरार है क्योंकि ये दल कांग्रेस से बेहद खफा है। DMK के लोकसभा में 22 सांसद हैं। सररार ने DMK से भी संपर्क शुरू कर दिया है। अगर डीएमके परिसीमन बिल पर सरकार का साथ देती है तो सरकार के पक्ष में आंकड़ा 351 तक पहुंच जाएगा।

सरकार की नजर आंध्र प्रदेश की विपक्षी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की YSRCP पर भी है, जिसके पास लोकसभा में 4 सांसद हैं।ऐसे पूरा हो रहा आंकड़ों का जुगाड़अभी हाल ही में सोनिया गांधी की किताब का विमोचन होने के बाद जगनमोहन रेड्डी ने कांग्रेस और गांधी परिवार की आलोचना की थी और कहा था कि संयुक्त आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को फिर से स्थापित करने और सरकार में वापस लाने में उनके पिता के योगदान को गांधी परिवार ने भुला दिया और उस किताब में उन्हें और उनके कामों कहीं कोई जगह नहीं दी।

माना जा रहा है कि भाजपा इसी संवेदना का फायदा उठाते हुए YSRCP को अपने पाले में कर रही है। अगर ऐसा होता है तो NDA का आंकड़ा लोकसभा में 355 तक पहुंच सकता है, जो दो तिहाई के आंकड़े से मात्र 5 कम है। इनके अलावा भाजपा की नजर एक-एक सांसद वाले तीन दलों और तीन निर्दलीय सांसदों पर भी है। अगर ये 6 साथ आते हैं तो लोकसभा में 361 का आंकड़ा पूरा हो जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा झारखंड की सत्ताधारी JMM पर भी नजरें टिकाई गई हैं, जिनके तीन सांसद लोकसभा में हैं।