नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे धाम और राम दोनों अधूरे हैं। उन्होंने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का पैकेज ऐलान किया। इसके साथ ही नेपाल में आईआईटी बनाने की घोषणा की है। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुसीबत के समय भारत ही सबसे पहले मदद के लिए आगे आता है।नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज का ऐलानप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैंने नेपाल के लिए उनके विजन और कमिटमेंट को महसूस किया है।

नेपाल की जनता ने जो उन्हें ऐतिहासिक जनादेश दिया है वह नेपाल की नई पीढ़ी की उम्मीदों को दिखाता है। भारत समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा सहभागी रहा है। इसी भावना से हमने संबंंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने केलसिए कई निर्णय लिए हैं। भारत और नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं बल्कि अपने पर और अटूट विश्वास का रिश्ता है।

हमारी खुशिया भी साझी हैं और चुनौतियां भी साझी हैं। नेपाल में बाढ़ में हुई जनहानि के लिए हम संवेदना व्यक्त करते हैं। हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये ( करीब14,993 करोड़ भारतीय रुपये) के डिवेलपमेंट पैकेज की घोषणा करते हैं। हमारा संकल्प है कि बाढ़ में प्रभावित परिवारों का जीवन पटरी पर लौटे और नए अवसर पैदा हों।’नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे- पीएम मोदीउन्होंने कहा, ‘भारत और नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था और संस्कृति पीपल टु पीपल जुड़ने वाले धागे से बनी है।

भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था की पहचान हैं। 2018 में जनकपुर की पावन धरती पर मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं। नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं। 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। 2025 में ही देश और दुनिया से 30 करोड़ श्रद्दालुओं ने अयोध्या की यात्रा की।

आज शुरू की गई ट्रेन सेवा सरयू कमला एक्सप्रेस से हम नए रिश्तों को आयाम दे रहे हैं।’अयोध्या से जनकपुर तक चलेगी सरयू-कमला एक्सप्रेसपीएम मोदी ने कहा, ‘हम लुंबिनी और बोधगया समेत दोनों स्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी काम करेंगे। हमने उत्तराखंड और नेपाल के बीच धारचुला मार्ग का उद्घाटन किया है। नेपाल की ओर इंटीग्रेटेड पोस्ट का काम आगे बढ़ेगा।

इससे व्यापार और लोगों की आवाजाही सुविधाजनक हो जाएगी। हम बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल के बीच बॉर्डर कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे।’नेपाल में बनेगा IITपीएम मोदी ने कहा, ‘हम नेपाल में स्टार्टअब इन्क्यूबेटर, इनोवेशन हब और आईआईटी स्थापित करेंगे। हम नेपाली छात्रों के लिए भारत में कानून और तकनीकी पढ़ाई में स्कॉलरशिप के अवसर बढ़ाएंगे और फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के लिए हम नेपाल में एग्रो इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने में भी सहयोग करेंगे।’बालेन शाह ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद?बालेन शाह ने कहा कि मुसीबत के समय सबसे पहले भारत ही आगे आया और इसलिए हम उसका आभार जताते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारे संबंध पहले से भी मजबूत रहे हैं। हालांकि अब भारत और विकास के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। इससे हमारे भी देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बालेन शाह ने कहा कि आपसी सम्मान, अटूट विश्वास और निरंतर सद्भावना भारत-नेपाल संबंधों की आधारशिला हैं। भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह मजबूत और महासागरों की तरह विशाल हैं और हम आपसी सहयोग से अपनी संस्कृति को विस्तार देंगे।’