भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस बात से निराश हैं कि वेलिंगटन टेस्ट मैच का नतीजा ड्रॉ रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने 720 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाज 20 विकेट न्यूजीलैंड के नहीं निकाल सके। कप्तान ने इस टेस्ट मैच के नतीजे के लिए बल्लेबाज या गेंदबाजों को दोष नहीं दिया, बल्कि उन्हें पिच और गेंद को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि पांच दिन चले मैच में 40 तो छोड़िए, 25 विकेट भी नहीं गिरे।

गिल ने मैच के बाद कहा कि पिच से कोई मदद गेंदबाजों के लिए नहीं थी, जबकि गेंद भी मुलायम हो जा रही थी। ऐसे में गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं था।कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हां, मैं थोड़ा फ्रस्ट्रेट महसूस कर रहा हूं। मुझे वह रिजल्ट नहीं मिला, जो मैं चाहता था, लेकिन यह भी गेम का हिस्सा है।

हमने पिछले छह या सात सालों में इतने मैच ड्रॉ नहीं किए हैं। भारतीय टीम इस मैच की शुरुआत में अच्छी स्थिति में थी। 70 रन पर 5 विकेट न्यूजीलैंड के चटका दिए थे, लेकिन इसके बाद 368 रनों तक वे पहुंच गए थे। ऐसा लग रहा था कि भारत को मुश्किल होगी, लेकिन पिच में मदद नहीं थी तो भारतीय टीम ने 720 रन बना दिए और 9 विकेट गिरने के बाद पारी घोषित कर दी थी।

352 रनों की बढ़त भारत के पास थी और 120 से ज्यादा ओवर 10 विकेट निकालने के लिए थे, मगर भारत सिर्फ 5 विकेट निकाल पाया।शुभमन गिल ने वेलिंगटन की पिच पर क्या कहा?उन्होंने कहा, जब हमने टेस्ट मैच खेलना शुरू किया, तो हमें लगा कि विकेट में और भी बहुत कुछ होगा। तीसरे, चौथे और पांचवें दिन विकेट सपाट होता गया। विकेट पर फेंके जा रहे ओवरों या खेले जा रहे दिनों का कोई असर नहीं पड़ा।

विकेट बस धीमा होता गया। यह देखने के बाद, मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया टेस्ट विकेट नहीं था, खासकर अगर आप जब नतीजे चाहते हैं। गिल ने इसके बाद गेंद के बारे में बयान दिया कि गेंद सॉफ्ट होती जा रही थी, जिससे बल्लेबाजी आसान थी। उन्होंने सलाइवा का भी जिक्र किया कि कोविड के कारण आपने उस पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन अब इसे बहाल कर सकते हैं।

25-30 ओवर में गेंद नरम होने से गेंदबाजों को परेशानीउन्होंने कहा, अगर विकेट से मदद नहीं मिलती और गेंद भी नरम हो जाती है, तो गेंदबाजों के लिए विकेट लेना बहुत मुश्किल हो जाता है। उनके किनारे कैच में तब्दील नहीं हो पाते। अगर पिच में ज्यादा मूवमेंट नहीं है, तो बल्लेबाजों को LBW से आउट करना भी मुश्किल हो जाता है।

गेंद निश्चित रूप से एक बड़ी भूमिका निभाती है। हमने इंग्लैंड में भी ऐसा देखा। पहले तीन या चार मैचों में गेंद बहुत जल्दी नरम हो गई। 50 ओवर के बाद गेंद जरूर नरम हो जाएगी, लेकिन अगर ऐसा 25-30 ओवर के बाद हो रहा है, तो इससे गेंदबाजों का काम बहुत मुश्किल हो जाता है।गिल ने कहा, मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है कि COVID को आए इतना समय हो गया है, फिर भी गेंद को लार से चमकाने की इजाजत क्यों नहीं दी गई?

हम COVID के समय से बहुत आगे निकल चुके हैं। मेरा मानना ​​है कि टीमों को लार इस्तेमाल करने की इजाजत मिलनी चाहिए।