सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती बढ़त के बाद इंट्रा-डे के दौरान सेंसेक्स करीब 1700 अंक फिसलकर 83000 अंक के नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी 50 का इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा करीब 230 अंक टूटकर 25,550 के नीचे चला गया। बाजार में अचानक आई इस गिरावट के क्या अहम कारण हैं, आइए समझ लेते हैं।निवेशकों की मुनाफावसूलीबाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है।

दरअसल, नवंबर के महीने में जबरदस्त खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों इंडेक्स गुलजार रहे हैं। इस महीने अब तक निफ्टी में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। वहीं, सेंसेक्स भी ईरान-अमेरिका जंग से पहले की मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी ने भी बाजार को मजबूती दी है।

नवंबर में उनकी खरीदारी 1.3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। ऐसे में बाजार में आई तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली की आशंका बढ़ गई थी। यही वजह है कि निवेशकों में सोमवार को शेयर बेचने की होड़ थी।ब्याज दर बढ़ने की आशंकाइसके अलावा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर भी निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

CME के FedWatch टूल के मुताबिक, बाजार दिसंबर की पॉलिसी बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाए जाने की करीब 93 फीसदी संभावना मानकर चल रहा है।हाल ही में फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक ने कहा था कि महंगाई के मौजूदा स्तर को देखते हुए केंद्रीय बैंक की वर्तमान ब्याज दर पर्याप्त नहीं है। ऐसे में अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं तो वहां के बॉन्ड और अन्य निवेश विकल्प विदेशी निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं।बड़े बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबावशेयर बाजार की गिरावट में बड़े मार्केट कैप वाले शेयरों की भूमिका भी अहम रही।

एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/business/market-stats/stocks-icici-bank-share-price-nse-bse-s0003019 data-vars-anchor-text=आईसीआईसीआई बैंक data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story data-vars-market-stock-id=S0003019 data-vars-market-stock-name=Icici Bank data-vars-market-stock-abbr=ICICIBANK>आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/-topic-axisbank data-vars-anchor-text=एक्सिस बैंक data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>एक्सिस बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट ने सेंसेक्स और निफ्टी को नीचे खींचा।

भारतीय रुपये में गिरावट भी शेयर बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। सोमवार को रुपया कमजोर होकर 93 रुपये प्रति डॉलर के स्तर की ओर बढ़ता दिखाई दिया।शुक्रवार को बाजार का हालबीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ 897.96 अंक यानी 1.08 प्रतिशत चढ़कर 83,919.71 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 1,016.21 अंक यानी 1.22 प्रतिशत उछलकर 84,037.96 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 286.30 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,800.60 अंक पर बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स ने 2,327.26 अंक यानी 2.85 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी ने 656.3 अंक यानी 2.61 प्रतिशत की तेजी दर्ज की।