एशिया पावर रैंकिंग में इस बार भारत ने 100 में से 40.5 पॉइंट हासिल करते हुए बड़ी ताकतों में अपनी अहम जगह बनाई है। रैंकिंग के मुताबिक इस पूरी लिस्ट में भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं मेजर पावर वाली कैटिगरी में केवल भारत ही है। सुपरवार की कैटिगरी में अमेरिका (78.9 पॉइंट) औ चीन (73.6 पॉइंट) को रखा गया है।

वहीं भारत के बाद मध्यम श्रेणी की ताकतों में जापन, रूस और अन्य देशों का नाम आता है। उत्तर कोरिया का नाम छोटी ताकतों की श्रेणी में रखा गया है।बढ़ गए भारत के पॉइंटपिछले साल के मुकाबले भारत के पॉइंट बढ़ गए हैं। पिछले साल यानी 2025 की रैंकिंग में भारत को 40 पॉइंट मिले थे जबकि इस बार 40.5 पॉइंट मिले हैं। ऑस्टेरिलया का लोवी इंस्टिट्यूट हर साल यह इंडेक्स जारी करता है।

यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय नीति और थिंक टैंक को आधार बनाकर दी जाती है। पिछले साल भी भारत को मेजर पावर में स्थान दिया गया था।क्या है एशिया पावर इंडेक्सएशिया पावर इंडेक्स में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक मजबूती, सैन्य क्षमता, डिप्लोमेसी, सांस्कृतिक प्रभाव और भविष्य के संसाधनों आधार बनाकर रैंकिंग जारी की जाती है।

इसमें हिंद प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव रखने वाली ताकतों को भी शामिल किया जाता है। जैसे की रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका को भी रैंकिंग में शामिल किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 और 2026 में आर्थिक क्षेत्र में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है।अमेरिका और चीन किस स्थान परएशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका सबसे ऊपर है और इसे सुपरपार की कैटिगरी में रखा गया है।

इस कैटिगरी में उसके साथ चीन भी है। इसके बाद तीसरा स्थान भारत का है। भारत अकेला ही मेजर पावर कैटिगरी में है। मध्यम शक्ति वाले देशों में जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया. सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, न्यूजीलैंड, ताइवान, फिलीपीन्स और अंत में पाकिस्तान का नाम है।छोटी ताकतों में कौन से देशचौथी श्रेणी के देशों में उत्तर कोरिया, ब्रुनेई, कंबोडिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, लाओ, मंगोलिया, पपुआ न्यू गिनी, नेपाल का नाम शामिल किया गया है।

बता दें कि सेना की ऑपरेशन इफिशिएंशी, सेना की तैयारी और जवानों के उत्साह को लेकर भी अध्ययन किया गया। <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/operation-sindoor data-vars-anchor-text=ऑपरेशन सिंदूर data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को इस रैंकिंग में फायदा मिला है।

वहीं पिछले साल के मुकाबले अमेरिका के पॉइंट कम हुए हैं। इसके पीछे ईरान युद्ध वजह है। इतने दिनों के युद्ध के बाद भी अमेरिका किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। वहीं अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है।