बीते शनिवार को दिल्ली की राजनीति में एक ऐसी खबर आई जिसकी चर्चा उत्तर प्रदेश में भी हो रही है। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी ज्वाइन करते ही चहल को भाजपा में एक अहम पद भी मिला। उन्हें दिल्ली से पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
इस खबर के सामने आते ही इस बात की काफी चर्चा रही कि उन्हें अचानक भाजपा का दामन कैसे थामा और क्या इसका कोई कनेक्शन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से है? आइए जानते हैं ये इनसाइड स्टोरी।चहल ने थामा दामनयुजवेंद्र चहल ने हाल ही में दिल्ली में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य से मुलाकात की थी।
इसके बाद शनिवार को अमर पाल मौर्य ने मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों का ऐलान किया। इसमें युजवेंद्र चहल को भी जगह दी गई है। वह इस पद के लिए चुने गए तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं। चहल ने पिछले साल फर्स्ट क्लास <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/cricket/news data-vars-anchor-text=क्रिकेट data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
हालांकि, वह अभी भी वनडे और टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं।उत्तर प्रदेश चुनाव में असरइंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक, युजवेंद्र चहल ओबीसी जाट समुदाय से आते हैं। उन्हें दिल्ली से पार्टी में इसलिए शामिल किया गया, क्योंकि उन्होंने पार्टी को दिल्ली का पता दिया था। ऐसे में पार्टी चाहती है कि चहल ओबीसी मोर्चा की बैठकों में शामिल हों और उनके जरिए युवाओं तक पहुंच बनाई जाए।
वहीं, उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी जाट समुदाय को अहम माना जा रहा है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों की अच्छी आबादी है। ऐसे में इस क्षेत्र में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में जाट समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल किया गया है।राजस्थान में धौलपुर और भरतपुर को छोड़कर बाकी इलाकों के जाटों को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में जगह मिली हुई है।
हालांकि, युजवेंद्र चहल के गृह राज्य हरियाणा में जाटों को सामान्य वर्ग में रखा गया है। जाट समुदाय को राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली माना जाता है। अनुमान है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की करीब 40 लोकसभा सीटों और 160 विधानसभा सीटों पर जाट मतदाताओं का असर पड़ सकता है।उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय की आबादी मुख्य रूप से पश्चिमी जिलों में है।
इस समुदाय के ज्यादातर लोग खेती से जुड़े हैं और गन्ने की खेती करते हैं। जाटों को राज्य के आर्थिक रूप से मजबूत किसान समुदायों में गिना जाता है।भाजपा की नई रणनीतिवहीं, बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य ने कहा कि वह चहल के संपर्क में थे और उन्होंने ही उन्हें पार्टी में शामिल करने का फैसला किया।
चहल ने खुद राजनीति में दिलचस्पी दिखाई थी और बीजेपी के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं, शनिवार को युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बीजेपी में शामिल करने और उन्हें सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/narendra-modi data-vars-anchor-text=नरेंद्र मोदी data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/amit-shah data-vars-anchor-text=अमित शाह data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अमर पाल मौर्य का आभार जताया।
उन्होंने पार्टी में जगह देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।