प्रशांत महासागर की ओर भारत की ओर तबाही आ रही है। इस तबाही का नाम है सुपर अल नीनो। इस क्षेत्र में बनी इस स्थिति का असर पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर पड़ेगा। रिपोर्ट्स में इसे बीते कई दशकों में सबसे भीषण अल नीनो की स्थिति बताया जा रहा है। इसके दस्तक से कहीं बाढ़, तो कहीं भीषण अकाल पड़ने की आशंका है। इस बीच अब एक नई रिपोर्ट में इसे लेकर और भी डराने वाले दावे किए गए हैं।इस रिपोर्ट के मुताबिक अल नीनो के प्रभाव के कारण हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बेहद अधिक बारिश बारिश होगी।

इससे आने वाली सर्दियों में नेपाल और आस पास के देशों में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ने की आशंका है। इस रिपोर्ट को काठमांडू स्थित अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र, 'बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी' और चीनी विज्ञान अकादमी के संस्थान ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। 'हिंदुकुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026' में नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।बाढ़ से मचेगी तबाहीरिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश और बर्फबारी के कारण पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।

वहीं इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लंबे समय तक शुष्क मौसम रहने और जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) ने अल नीनो का प्रभाव बेहद भीषण रहने की जानकारी दी है। अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक लगभग 60 फीसदी संभावना है कि अल नीनो का प्रभाव 1950 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से सबसे भीषण हो सकता है।आग लगने का खतरा बढ़ेगारिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सर्दियों में अधिक बारिश होने का मतलब यह नहीं है कि जंगलों में आग लगने का खतरा नहीं रहेगा।

हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र के अन्य हिस्सों में लंबे समय तक शुष्क मौसम रहने की आशंका है जिससे घास और अन्य वनस्पतियां इतनी सूख सकती हैं कि उनमें आसानी से आग लग जाए। रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्वी शिजांग और म्यांमा के कुछ हिस्सों में जंगलों और घास के मैदानों में आग लगने की आशंका अधिक से बहुत अधिक जताई गई है।अकाल की भी आशंकाभारत के कई हिस्सों में अल नीनो के प्रभाव से सूखा पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक मॉनसून में बारिश की कमी से धान, कपास, गन्ना और मक्का जैसी फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में कम हुई है। उपज पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। इससे खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ गई हैं। आने वाले दिनों में कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्य भी सूखे की घोषणा कर सकते हैं।सूखे और गर्म सर्दियों के बाद भीषण गर्मी पड़ने से भारत के कुछ हिस्सों में पानी की गंभीर कमी हो सकती है।

इससे पहले ऐसा 2015-16 में हुआ था। तब भारतीय रेलवे को सूखे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए सेवा में लगाया गया था। इसके अलावा, पानी और चारे की कमी के साथ-साथ लू चलने से जानवरों की मृत्यु दर बढ़ सकती है और दुग्ध उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इससे आम लोगों की मुसीबत और बढ़ सकती है।