फिक्की (FICCI) के वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों से ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके बाद नौकरी और सैलरी दोनों की बहस छिड़ गई। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर सहमति जताते हुए कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स को कम किया है ताकि नौकरी बढ़ें और सैलरी ज्यादा दी जाए।

इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा पा रही है और यही भ्रष्टाचार नौकरी और सैलरी खाए जा रहा है।प्रधानमंत्री ने क्या कहा थाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कंपनियों को कॉर्पोरेट टैक्स में राहत दी गई। 12 लाख तक की आय पर टैक्स में छूट दी गई। तो कर्मचारियों की संख्या और सैलरी बढ़ाई गई या नहीं?

उन्होंने कहा था कि सरकार ने ये कदम इसीलिए उठाए कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए और लोगों की सैलरी में इजाफा हो।कांग्रेस सांसद ने कहा, मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकदम सही बात कही है। सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स कम किया है ताकि ज्यादा नौकरियां पैदा हों और कंपनियां कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी दें।

हालांकि लाभ का बंटवारा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी नौकरी ढूंढना आसान नहीं है। यहां तक कि आईआईटी से ग्रैजुएशन करने वालों को भी नौकरी नहीं मिल पा रही है।थरूर ने कहा कि ईज ऑफ डुइंग बिजनेस पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि भ्रष्टाचार एक बड़ी दिक्कत है। अगर प्रधानमंत्री कंपनियों और उद्योगपतियों पर उंगली उठाएंगे तो वे सरकार पर उंगली उठाएंगे।

हमारा मानना है कि नियमों को आसान करके और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर ही नौकरी बढ़ाई जा सकती है। कारोबारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार ज्यादा होने की वजह से उनके लिए काम करना आसान नहीं होता है।पीएम मोदी के नारे पर कसा तंजसरकार के भ्रष्टाचार विरोधी नारे पर तंज कसते हुए हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री तो कहा करते थे कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा।

अब पता चला कि वह केवल बीफ के बारे में ऐसा कह रहे थे। इसमें भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं थी।पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे पर भी शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते खराब हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन मल्टीलेटरल फोरम की अपनी जगह है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की बातचीत तभी शुरू हो सकती है जब पाकिस्तान आतंक पर लगाम लगाए।

उन्होंने कहा कि भारत किसी भी स्तर पर आतंकवाद से समझौता करने वाला नहीं है।