कानपुर में पांच दिन बाद ही सही, लेकिन संभव के पिता विशाल ने बेटे संभव की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इकलौते बेटे को खोने का गम बर्दाश्त करना किसी के लिए आसान नहीं होता है। घटना पर संदेह तो उन्हें पहले ही दिन से था लेकिन संभव के शव का अंतिम संस्कार और अन्य संस्कारों की वजह से वह थाने में तहरीर नहीं दे पाए थे।
विशाल ने बताया कि संभव अक्सर सुहाना से मिलने उसके रुद्रा अपार्टमेंट स्थित फ्लैट छह-ए में जाता था। http:// आरोप है कि एक माह पहले किसी बात पर संभव का सुहाना के मामा प्रवीण से विवाद हुआ था। इस पर प्रवीण ने बेटे को धमकाया था कि दोबारा फ्लैट में आए तो जान से मार देगा। इसके बाद भी संभव, सुहाना की दोस्ती के चलते उसके घर आता-जाता था लेकिन प्रवीण को बर्दाश्त नहीं था।
बस 14 नवंबर को पूरे परिवार को वह मौका मिल गया और बेटे की जिंदगी खत्म कर दी। पुलिस गंभीरता से जांच करेगी, तो सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी विशाल का यह भी आरोप है कि छठवीं मंजिल से गिरने के बाद भी बेटे संभव का न तो चश्मा टूटा और न ही मोबाइल व घड़ी। पुलिस गंभीरता से जांच करेगी, तो सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।
वहीं, संभव की मौत से उसके परिवार के अलावा पास-पड़ोस के लोग और दोस्त अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। विशाल का कहना है कि पुलिस जांच ठीक से करेगी, तो उनके बेटे के हत्यारोपियों को सजा भी जरूर मिलेगी। पिता का आरोप- छठवीं मंजिल से धक्का देकर की गई थी संभव की हत्या कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के इकलौते बेटे संभव (22) की मौत के पांच दिन बाद बुधवार रात पिता ने बिठूर पुलिस को तहरीर दी है।
विशाल का आरोप है कि रुद्र अपार्टमेंट निवासी प्रवीण उडानी ने अपनी बहन, भांजी सुहाना और 10 साल के भांजे संग मिलकर संभव की हत्या की है। चारों लोगों पर मिलकर संभव को नीचे फेंकने का आरोप लगाया। फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरने की जानकारी दी डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
14 नवंबर को कौशलपुरी निवासी संभव (22) घर पर दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब 4:15 बजे बिठूर के रुद्रा अपार्टमेंट निवासी प्रवीण ने फोन कर उन्हें संभव के छठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरने की जानकारी दी। वह अस्पताल गए, तो वहां संभव की मौत का पता चला। पुलिस ने चारों से अलग-अलग पूछताछ की थी प्रवीण ने पुलिस को बताया था कि संभव उनकी भांजी सुहाना से मिलने आया था।
10 साल के भांजे के साथ गेंद खेलते वक्त बालकनी से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया था। विशाल का आरोप है कि प्रवीण ने घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय उन्हें ही संभव के मोबाइल से सूचना दी। इससे साफ है कि पूरे परिवार के इरादे ठीक नहीं थे। इसके अलावा पुलिस ने चारों से अलग-अलग पूछताछ की थी, जिसमें सभी के बयान में भिन्नता पाई गई थी।
एक माह पूर्व धमकाने का आरोप पिता विशाल ने बताया कि संभव अक्सर सुहाना से मिलने रुद्रा अपार्टमेंट स्थित फ्लैट छह-ए जाता था। आरोप है कि एक माह पहले किसी बात पर संभव का सुहाना के मामा प्रवीण से विवाद हुआ था। इस पर प्रवीण ने बेटे को धमकाया था कि दोबारा फ्लैट में आए तो जान से मार देगा। बस 14 नवंबर को पूरे परिवार को वह मौका मिल गया।
वहीं, संभव का इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी चश्मा, मोबाइल व घड़ी का न टूटना भी संदेह पैदा करता है। सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुहाना व संभव के मोबाइल की कॉल डिटेल को जांच का बिंदु बनाया जाएगा। इसके अलावा अपार्टमेंट के लोगों से भी पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम