कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के रामबाग में बुधवार सुबह दीपक की लौ से एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की एक गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रामबाग निवासी ऋषि गुप्ता के मकान में राजू गौतम किराये पर रहते हैं। http:// बुधवार सुबह उनके घर में जल रहे दीपक की लौ से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक राजू के घर में रखी लाखों रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।
ऋषि गुप्ता उन्नाव की एक फैक्टरी में काम करते हैं। सूचना पर तहसील की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।