जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी इसी दौरान निवाड़ी कला की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और चिमकुनी बॉर्डर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने चिमकुनी बॉर्डर पर चेकिंग कर रही दूसरी टीम को सूचना दी और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया।

दोनों टीमों ने महेवा-अछल्दा मार्ग पर कुरियानी बंबा के पास घेराबंदी की। बाएं पैर में गोली लगने से घायल खुद को घिरा देखकर आरोपी बाइक से ग्राम कुरियानी की ओर भागने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान पुत्र अजीज अली निवासी मानिकपुर मोड़, थाना इकदिल, इटावा के रूप में हुई है। विभिन्न थानों में कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं वह वर्तमान में आसरा आवास कॉलोनी, थाना सिविल लाइन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपी थाना भरथना में दर्ज छिनैती के मुकदमे में भी वांछित था। इस मामले में एक अन्य आरोपी अनुज शाक्य को भरथना पुलिस पहले ही 17 अक्टूबर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बरामद 700 रुपये इसी मुकदमे से संबंधित बताए गए हैं।