उरई जिले के कोंच थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूटने के मामले में वांछित चल रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और कोंच थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैलिया बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी की।

इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। http:// पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरपुर निवासी शिवम प्रजापति के रूप में की है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, सफेद धातु के जेवरात और 700 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।