हमीरपुर जिले के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित गिरवर गांव के जंगल में महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के अनुसार, मझगांव थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के समीप जंगलों में महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीओ राठ और मझगांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।