मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शहर के व्यापारियों और आम लोगों के लिए सिरदर्द बने कुख्यात बदमाश विनोद उर्फ ‘चूहा’ को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जहां वह अपनी दहशत कायम करने की कोशिश करता था।जुलूस के दौरान कभी लोगों को डराने-धमकाने वाला विनोद उर्फ ‘चूहा’ पुलिस की गिरफ्त में सिर झुकाए नजर आया।
उसके जुलूस का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह हाथ जोड़ता और कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लंबे समय से लोगों में दहशत फैला रहा था आरोपीखंडवा की सड़कों पर निकला यह जुलूस महज पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि उस खौफ की तस्वीर है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर व्यापारियों को धमकाने, अवैध वसूली करने और मारपीट सहित कई गंभीर आरोप हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जहां करता था गुंडागर्दी, वहीं लेकर पहुंची पुलिसआरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे उसी इलाके में लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ शिकायतें सामने आई थीं।
पुलिस की मौजूदगी में आरोपी को पैदल घुमाया गया। इस दौरान वह लोगों के सामने हाथ जोड़ता और कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया।इलाके के लोगों ने ली राहत की सांसपुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देना और अपराधियों में कानून का डर कायम करना है।पुलिस ने अपराधी तत्वों को दिया कड़ा संदेशआरोपी का जुलूस निकालते हुए खंडवा पुलिस ने साफ संदेश देने की कोशिश की है कि शहर में किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
फिर चाहे अपराधी कितना भी प्रभावशाली या कुख्यात क्यों न हो, कानून के सामने उसे जवाब देना ही होगा। जो आरोपी कभी दहशत फैलाने की कोशिश करता था, उसे यूं पुलिस की गिरफ्त में देखकर लोगों ने संतोष व्यक्त किया है।रिपोर्ट: निशात मोहम्मद सिद्दीकी