जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बताया कि वह राजनीति में आगे क्या करने वाले हैं। अनंत ने कहा कि वह अभी 25 नवंबर को होने वाली अपनी बेटी शिवांगी की शादी में लगे हुए हैं। 4 दिसंबर को उन्हें सरेंडर करना है। शादी के बाद वह जेल जाएंगे। फिर बाहर आएंगे तो बिहार घूमेंगे।
उसके बाद बताएंगे कि आगे क्या करना है। अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू से निकाले जाने का उन्हें कोई गम नहीं है। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि अगले बिहार चुनाव में जेडीयू 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।पटना जिले के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह एबीपी न्यूज के इंटरव्यू में कहा कि जेडीयू ने उन्हें बाहर निकाल दिया, इसका कोई दुख नहीं है।
बल्कि उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की हम मदद करते थे। आने वाले चुनाव में पार्टी को पता चल जाएगा। अनंत ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री <a class=backlink target=_blank href=https://www.livehindustan.com/tags/nitish-kumar data-vars-anchor-text=नीतीश कुमार data-vars-link-type=Auto data-vars-page-type=story>नीतीश कुमार अगर जेडीयू में सक्रिय रहते तो यह नौबत नहीं आती।उन्होंने कहा, नीतीस थे तो जेडीयू थी।
नीतीश नहीं तो जेडीयू भी नहीं। हमने कौन-सी गलती की जो पार्टी से निकाला गयाय़। कोई आदमी नेता होता, तो यह काम नहीं करता। हम पार्टी के लिए कुर्बानी दिए। पार्टी के लिए हर काम किया। पार्टी के चलते हम पूरा बर्बाद हो गए। निकाल दिया तो बढ़िया ही किया।जेल से बाहर आने के बाद बिहार यात्रा पर निकलेंगे अनंत सिंहपिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी।
इस केस में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया। जेल में रहते ही उन्होंने चुनाव जीता था। पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मार्च 2026 में वह जेल से बाहर आए थे। 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी और उन्हें सरेंडर करने को कहा गया।अनंत सिंह को 4 दिसंबर तक आत्मसमर्पण का मौका दिया गया है। मोकामा विधायक ने कहा कि उन्होंने अभी सरेंडर के बारे में कुछ नहीं सोचा है।
वह बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। शादी होने के बाद वह जेल चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब जेल से बाहर आएंगे, तब बिहार यात्रा पर निकलेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति बताएंगे। हालांकि, उन्हें दुलारचंद मर्डर केस में जमानत मिलेगी या नहीं, यह उनके जेल जाने के बाद ही पता चलेगा। नीतीश के सीएम पद छोड़ने के बाद अनंत सिंह ने संन्यास का किया था ऐलान, बाद में पलटेजेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार का सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाने का फैसला लिया था, तब अनंत सिंह ने चुनावी संन्यास का ऐलान कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि जब नीतीश सीएम नहीं रहे, तो आगे वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। मोकामा से अपने बेटे को चुनाव लड़ाएंगे। हालांकि, बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का विरोध करने पर जब अनंत सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया, तो मोकामा विधायक संन्यास के ऐलान से मुकर गए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही परेशान किया जाता रहा तो वह खुद ही मोकामा से फिर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।