इंफाल : भारत-म्यांमार सीमा के संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नागा नागरिकों की अनदेखी उन्हें चीन जैसे पड़ोसी देशों से मदद मांगने के लिए मजबूर कर सकती है। इस बात की चेतावनी मणिपुर के एक तंगखुल नागा छात्र और नागरिक-समाज समूह ने दी है। समूह ने केंद्र और राज्य सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की।इम्फाल में 'तंगखुल अज़े कतमनाओ लॉन्ग' (TAKL) को 'सदर्न तंगखुल स्टूडेंट्स यूनियन' के नाम से भी जाना जाता है।

संघ के अध्यक्ष यारचूइसो काशुंग ने कहा कि हम इस मोड़ पर बहुत थक चुके हैं।'चीन से मदद के अलावा कोई विकल्प नहीं'यारचूइसो ने कहा कि अगर मणिपुर सरकार और भारत सरकार मूल निवासियों, खासकर संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा करने में असमर्थ या अनिच्छुक हैं, तो लोगों के पास चीन जैसे पड़ोसी देशों से मदद मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।CM के इस्तीफे की मांगयारचूइसो काशुंग ने नागा नागरिकों की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री राज्य और वहां के लोगों की सुरक्षा करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए। सीमावर्ती इलाकों के निवासियों में अलगाव की भावना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब मणिपुर राज्य सरकार और केंद्र सरकार परवाह नहीं करतीं, तो हम सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को ऐसा महसूस होता है कि हम न तो मणिपुर का हिस्सा हैं, न ही केंद्र सरकार का और न ही भारत का हिस्सा हैं।नागा की हत्याओं पर मांगा जवाबकाशुंग ने तामेंगलोंग, सेनापति और कामजोंग में नागा नागरिकों की हालिया हत्याओं का हवाला दिया।

इन घटनाओं ने कामजोंग के पिलोंग में एक 17 वर्षीय लियांगमेई नागा लड़का, तीन माओ नागा नागरिक और चार तंगखुल नागा नागरिक शामिल हैं। इन हत्याओं को लेकर संघ ने सरकार से जवाब मांगा है।फरवरी से नागा-कुकी संघर्ष जारीयह बयान नागा-कुकी-ज़ो संघर्ष से जुड़े तनाव के बीच आया है, जो फरवरी में शुरू हुआ था। इसमें दोनों पक्षों के लगभग 50 लोगों की जान जा चुकी है।

इनमें से 22 लोग- दोनों पक्षों से 11-11 अकेले पिछले महीने मारे गए।