अगरतला : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तीखी आलोचना की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने की जल्दी में नोआखाली, चटगांव बंदरगाह और सिलहट को पाकिस्तान के हवाले कर दिया। चटगांव बंदरगाह के हाथ से निकलने के कारण नॉर्थ-ईस्ट का विकास रुका।

निशिकांत दुबे के आरोप के समर्थन में त्रिपुरा राजघराने के वारिस और टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा भी सामने आ गए हैं। उन्होंने भी कहा कि भारत सरकार ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद भी ऐतिहासिक भूल सुधारने का मौका गंवा दिया।सितंबर 1949 को त्रिपुरा का विलय हुआ थाटिपरा मोथा के चीफ प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

9 सितंबर 1949 को उनकी दादी महारानी कंचन प्रभा देवी के हस्ताक्षर से त्रिपुरा का भारत में विलय हुआ था। आजादी के ठीक पहले मई 1947 में प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा के दादा राजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य का निधन हो गया। उस समय प्रद्योत के पिता किशोर माणिक्य बहादुर नाबालिग थे। सरकार ने रीजेंसी काउंसिल बनाकर उनकी दादी कंचन प्रभा देवी को संरक्षक नियुक्त किया था।

महारानी कंचन प्रभा देवी ने त्रिपुरा के भारत में विलय के लिए सरदार पटेल से औपचारिक बातचीत की थी।माणिक्य देब बर्मा बोले, 1971 में भी चूक गए मौकाबीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का समर्थन करते हुए प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा ने बताया कि भारत के बंटवारे से पहले उनके परिवार ने तय किया था कि त्रिपुरा भारत का अभिन्न हिस्सा बनेगा।

उन्होंने कहा कि विलय के बाद तत्कालीन भारत सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान (आज के बांग्लादेश) के उन हिस्सों को शामिल नहीं किया, जो त्रिपुरा राज्य के अंतर्गत आते थे। अगर ऐसे इलाके भारत में होते तो नॉर्थ ईस्ट और भारत के फायदेमंद साबित होते। ऐसा नहीं होने के कारण आज नॉर्थ-ईस्ट लैंडलॉक्ड इलाका है। माणिक्य देब बर्मा ने कहा कि 1971 में एक और मौका आया था जब 90 हजार पाकिस्तानी सैनिक भारत की हिरासत में थे।

उस समय हम बातचीत कर सकते थे। तब भी हमने ऐसा नहीं किया। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते और हमने यह मौका गंवा दिया। यह एक ऐतिहासिक भूल है। मैं राजनीतिक रूप से किसी पर दोष नहीं मढ़ना चाहता, लेकिन हम सभी को यह सच स्वीकार करना होगा।निशिकांत दुबे बोले, पंडित नेहरू ने की गलतीबता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ उन इलाकों को भी वापस लिया जाए जिन्हें नेहरू जी ने जबरन सौंप दिया था।

उन्होंने नोआखाली, चटगांव बंदरगाह या सिलहट का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू जी प्रधानमंत्री बनने के लिए बहुत बेताब थे। भारत 1947 में आजाद हुआ लेकिन वे 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री नहीं बने। वे 2 सितंबर 1946 को ही प्रधानमंत्री बन गए थे। उनके प्रधानमंत्री बनते ही मुस्लिम लीग ने डायरेक्ट एक्शन शुरू कर दिया।

15 अक्टूबर 1946 को हिंदुओं की बहुलता वाले इलाके नोआखाली में हिंदुओं का भीषण नरसंहार हुआ।त्रिपुरा के राजा ने किया था नेहरू का विरोधनिशिकांत दुबे ने कहा कि नोआखाली, सिलहट और चटगांव बंदरगाह ये तीनों इलाके तिपरा राज्य का हिस्सा थे। उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा के तत्कालीन राजा बीर बिक्रम सिंह ने नोआखाली, सिलहट और चटगांव में जनमत संग्रह करने के पंडित नेहरू के फैसले का विरोध किया था।

वह लगातार सवाल उठा रहे थे कि नेहरू उनके राज्य के बारे में कैसे बातचीत कर सकते हैं? यह मेरा राज्य है। मैं तय करूंगा कि यह भारत का हिस्सा रहे या पाकिस्तान का हिस्सा बने या एक स्वतंत्र राज्य बन जाए। दुबे ने कहा कि आज पूर्वोत्तर पिछड़ा हुआ लगता है। वहां समस्याएं हैं। हम वहां की खदानों, खनिजों और गैस का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

अगर नॉर्थ-ईस्ट आज भी कटा-कटा सा महसूस करता है तो इसकी एकमात्र वजह यही है कि अब वह बंदरगाह हमारे पास नहीं है। अब समय आ गया है कि चटगांव, नोआखाली और सिलहट को वापस हासिल किया जाए।